साल 2030 से पहले परमाणु युद्ध जैसी तबाही ला सकता है ‘AI’, एक्‍सपर्ट ने दी चेतावनी, जानें क्‍या कहा

AI : न्यू यॉर्क यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर डेटा साइंस में जूलियन माइकल द्वारा किए गए एआई विशेषज्ञों के एक सर्वेक्षण से पता चला है कि साल 2030 से पहले AI एक बड़ी आपदा को ट्रिगर कर सकता है। ऐसा 36 फीसदी AI एक्‍सपर्ट का मानना है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2022 20:35 IST
ख़ास बातें
  • एक तिहाई से ज्‍यादा रिसर्चर्स का ऐसा मानना है
  • 2030 से पहले AI एक बड़ी आपदा को ट्रिगर कर सकता है
  • एआई विशेषज्ञों के एक सर्वेक्षण से चला पता

AI : AI ने हमारे घरों से लेकर कारों तक अपनी जगह बना ली है। एमेजॉन एलेक्सा हो या हमारा स्मार्टफोन। ड्रोन हो या फ‍िर आंशिक या पूरी तरह से तैयार सेल्फ-ड्राइविंग कारें। ये सभी AI पावर्ड हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने दुनिया को बदल दिया है। रोजमर्रा की जिंदगी से लेकर हर क्षेत्र में इसका इस्‍तेमाल होने लगा है। हालांकि कई विशेषज्ञों को डर है कि यह बर्बादी भी ला सकता है। दुनिया भर में AI के एक तिहाई से ज्‍यादा रिसर्चर्स का कहना है कि आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस सिस्‍टम द्वारा लिए गए ‘गलत' फैसलों की वजह से इस सदी में ‘परमाणु युद्ध' जैसी तबाही हो सकती है। न्यू यॉर्क यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर डेटा साइंस में जूलियन माइकल द्वारा किए गए एआई विशेषज्ञों के एक सर्वेक्षण से पता चला है कि साल 2030 से पहले AI एक बड़ी आपदा को ट्रिगर कर सकता है। ऐसा 36 फीसदी AI एक्‍सपर्ट का मानना है। 

डेली स्‍टार की रिपोर्ट के अनुसार, AI ने हमारे घरों से लेकर कारों तक अपनी जगह बना ली है। एमेजॉन एलेक्सा हो या हमारा स्मार्टफोन। ड्रोन हो या फ‍िर आंशिक या पूरी तरह से तैयार सेल्फ-ड्राइविंग कारें। ये सभी AI पावर्ड हैं। Google एक ऐसे AI असिस्‍टेंट पर काम कर रही है, जो आपकी ओर से फोन कॉल कर सकता है। यह आपके अंदाज में बात करने की क्षमता रख सकता है। 
Advertisement

इसके अलावा, AI का इस्‍तेमाल अत्याधुनिक सैन्य प्रणालियों में होने लगा है। एक सीनियर अमेरिकी सैन्य एक्‍सपर्ट की चेतावनी है कि AI-कंट्रोल्‍ड हथियारों वाले ड्रोन बहुत जल्‍द अपने टार्गेट पर हमला करने में सक्षम होंगे। यह इतने तेज और एडवांस होंगे कि इंसान उनसे लड़ नहीं पाएगा। US आर्मी फ्यूचर्स कमांड के प्रमुख जनरल जॉन मरे ने कहा कि AI से लैस ऐसे ड्रोन्‍स का झुंड इंसान को अपने सामने टिकने भी देगा, मुझे इसकी उम्‍मीद नहीं है। 

लेकिन क्या होगा अगर यह सिस्‍टम गलत फंक्‍शनिंग करने लगे। इस स्थिति में एक AI बेस्‍ड फोन कॉल के भी गलत रिजल्‍ट हो सकते हैं। एक्‍सपर्ट नीना शिक ने डेली स्‍टार से कहा कि आने वाले समय में जो युद्ध लड़े जाएंगे, उनमें शिप, प्‍लेन और टैंक की भूमिका रहेगी लेकिन AI से ज्‍यादा संचालित होंगे। अक्टूबर 2018 में चीनी रक्षा फर्म ‘नोरिन्को' के एक सीनियर एग्‍जीक्‍यूटिव ज़ेंग यी ने कहा था कि ‘भविष्य के युद्ध के मैदानों में इंसान नहीं लड़ेंगे' और युद्ध में घातक ऑटोनॉमस हथियारों का इस्‍तेमाल किया जाएगा। यानी आने वाले युद्ध AI ऑपरेटेड होंगे। हालांकि चिंता इस बात की है कि इसके परिणाम कितने घातक हो सकते हैं। खगोलविद रॉयल लॉर्ड रीस ने तो यहां तक चेतावनी दी है कि यह मानव जाति की ‘पृथ्वी पर अंतिम शताब्दी' हो सकती है। वह कहते हैं कि अगली सहस्राब्दी (millennium) में मानव जाति आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंट सुपर-रोबोटों द्वारा बदल दी जाएगी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.