अब iPhone पढ़ लेगा आपका चेहरा, बिना बोले समझ जाएगा आप क्या कहना चाह रहे हैं

Apple हर साल अपने आईफोन में लेटेस्ट फीचर्स प्रदान करते हुए यूजर्स को अपग्रेड करता रहता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जनवरी 2026 12:39 IST
ख़ास बातें
  • Apple आईफोन में लेटेस्ट फीचर्स प्रदान करते हुए अपग्रेड करता रहता है।
  • Apple ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप Q.ai को खरीदा है।
  • Q.ai मशीन लर्निंग से साउंड को बेहतर तरीके से संभाल सकता है।

Photo Credit: Pexels/Guto Macedo

Apple हर साल अपने आईफोन में लेटेस्ट फीचर्स प्रदान करते हुए यूजर्स को अपग्रेड करता रहता है। अब एप्पल एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिससे iPhone यूजर्स की बात सुनेगा और उनके चेहरे के भावों को देखकर उनके इशारों को भी समझेगा। दरअसल कंपनी ने एडवांस ऑडियो और इमेजिंग टेक्नोलॉजी पर काम करने वाली इजरायल की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप Q.ai को खरीदा है और एप्पल ने इस अधिग्रहण की पुष्टि गुरुवार को की है। हालांकि, इस अधिग्रहण की वित्तीय जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Q.ai मशीन लर्निंग का उपयोग करके डिवाइसेज के जरिए साउंड को बेहतर तरीके से संभाल सकता है, खासतौर पर कठिन परिस्थितियों में काम करता है। यह स्टार्टअप ऐसी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है जो डिवाइसेज को फुसफुसाहट को समझने और शोरगुल वाले वातावरण में ऑडियो को साफ करने में मदद करती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि Q.ai फेस की स्किन में होने वाली छोटी सी हलचलों का पता लगाकर धीरे से बोले गए शब्दों को समझने के काम पर करता है।

बीते साल कंपनी ने एक पेटेंट दर्ज किया था, जिसमें बताया गया था कि फेस की स्किन की छोटी हलचलों का उपयोग भाषण पढ़ने, इंसान की पहचान करने और  भावनात्मक स्थिति, हृदय गति और सांस लेने के पैटर्न का अनुमान लगाने के लिए कैसे किया जा सकता है। इससे आगामी Apple डिवाइस यह समझ सकेंगे कि यूजर्स क्या कह रहे हैं, चाहे उनकी आवाज मुश्किल से सुनाई दे रही हो या शायद बिल्कुल भी सुनाई न दे रही है।

Apple ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि वह Q.ai की टेक्नोलॉजी का उपयोग कैसे करने का प्लान बना रहा है। बीते एक साल में Apple ने अपने प्रोडक्ट में खासतौर पर ऑडियो में एआई बेस्ड फीचर्स को लगातार जोड़ा है। इसके AirPods पहले से ही लाइव ट्रांसलेशन का सपोर्ट करते हैं। Apple डिवाइस को रियल वर्ल्ड की साइंड कंडीशन के अनुकूल बनाने के लिए नए तरीके खोज रहा है। एप्पल सूक्ष्म चेहरे की मांसपेशियों की एक्टिविटी का पता लगाने वाला सिस्टम तैयार कर रहा है, जिससे विजन प्रो हेडसेट जैसे डिवाइस पर बेहतर अनुभव मिल सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Artificial Intelligence, iPhone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  5. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  6. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  7. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  8. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  9. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.