AI के कारण कम हो रही हैं जॉब्स, इस देश से हुई शुरुआत!

फाइनेंस डिपार्टमेंट की ओर से जारी किए गए Economic Insights पेपर में AI के प्रभाव लेकर चिंता जताई गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 फरवरी 2026 10:13 IST
ख़ास बातें
  • AI का असर जूनियर पदों और युवा कर्मचारियों पर सबसे ज्यादा
  • AI से प्रभावित होने वाली जॉब्स में 4% की वृद्धि
  • श्रमिकों के कौशल विकास और पुनः कौशल प्रशिक्षण को देना होगा महत्व

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का नौकरियों पर असर दिखाई देने लगा है- रिपोर्ट

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के आने के समय से ही इस बात पर बहस छिड़ी हुई थी कि AI कई तरह की जॉब्स को खत्म कर देगा। एक्सपर्ट्स की ओर चिंता जताई जा रही थी कि एंट्री लेवल जॉब्स के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अब यह चिंता सच साबित होती दिख रही है। AI के कारण नौकरियों पर असर का पहला उदाहरण आयरलैंड में देखने को मिल रहा है। कथित तौर पर AI यहां के श्रम बाजार यानी लेबर मार्केट को प्रभावित कर रहा है। यह असर जूनियर पदों और युवा कर्मचारियों पर सबसे ज्यादा पड़ता दिख रहा है। आइए जानते हैं क्या कहती है नई रिपोर्ट। 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का नौकरियों पर असर दिखाई देने लगा है, ऐसा आयरलैंड के वित्त विभाग का कहना है। देश के वित्त विभाग ने एक शोध किया है जिसमें कहा गया है कि देश की टेक्नोलॉजी केंद्रित अर्थव्यवस्था में AI अब रोजगार के अवसरों को प्रभावित कर रहा है। आइरिश टाइम्स के अनुसार, फाइनेंस डिपार्टमेंट की ओर से जारी किए गए Economic Insights पेपर में इसे लेकर चिंता जताई गई है। देश के रोजगार को AI खासतौर पर युवा कर्मचारियों के लिए ज्यादा प्रभावित कर रहा है। 

आयरलैंड के वित्त मंत्रालय द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में प्रकाशित विश्लेषण से संकेत मिलते हैं कि AI सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, वित्तीय सेवाओं और पेशेवर गतिविधियों जैसे अत्यधिक डिजिटलीकृत क्षेत्रों में नौकरियों को पहले से ही प्रभावित कर रहा है। 2023 से 2025 के बीच AI से प्रभावित होने वाली जॉब्स में 4% की वृद्धि देखी गई है। रिपोर्ट कहती है कि जोखिम श्रेणी में 15 से 29 वर्ष के युवाओं के रोजगार में 1% गिरावट आई है। वहीं 30 से 59 वर्ष के तकनीकी कर्मचारियों के रोजगार में 12% की बढ़ोत्तरी हुई। वित्त मंत्री साइमन हैरिस ने श्रम बाजार में उभरते इन बदलावों का सामना करने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में श्रमिकों के कौशल विकास और पुनः कौशल प्रशिक्षण में सरकारी निवेश के महत्व पर जोर देने की बात कही। 

एक्सपर्ट्स लगातार इस बात की ओर संकेत कर रहे हैं कि आने वाले समय में AI तेजी से व्हाइट कॉलर जॉब्स को खत्म कर सकता है। हाल ही में अमेरिकि बिजनेसमैन एंड्रयू यांग ने कहा कि आने वाले थोड़े ही समय के भीतर एआई कई कार्यों को स्वचालित कर देगा। इसमें वर्तमान में मध्य-करियर वाले कार्यालय कर्मचारियों, कॉल सेंटर कर्मचारियों, मार्केटर्स, कोडर्स और अन्य पेशेवरों लोगों द्वारा किए जाने वाले काम शामिल हैं। इससे व्हाइट कॉलर जॉब्स में बड़े पैमाने पर कंपनियां कटौती कर सकती हैं। अनुमान है कि 18 महीने के भीतर अमेरिका में 7 करोड़ व्हाइट-कॉलर कर्मचारियों में से 20-50% आने वाले वर्षों में अपनी नौकरी खो सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  6. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  7. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  8. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  9. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.