Xiaomi Watch S4 Sport लॉन्च, Unisoc W117 के साथ गजब के फीचर्स से लैस

Xiaomi Watch S4 Sport की कीमत 1,999 युआन (लगभग 23,167 रुपये) है। यह स्मार्टवॉच बिक्री के लिए Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 जुलाई 2024 20:53 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Watch S4 Sport में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है।
  • Xiaomi Watch S4 Sport की कीमत 1,999 युआन (लगभग 23,167 रुपये) है।
  • Xiaomi Watch S4 Sport स्मार्टवॉच में 586mAh की बैटरी दी गई है।

Xiaomi Watch S4 Sport में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपनी नई स्मार्टवॉच Xiaomi Watch S4 Sport को पेश किया है। इस स्मार्टवॉच में Unisoc W117 प्रोसेसर दिया गया है। 22nm प्रोसेस पर  बेस्ड प्रोसेसर eSIM इंटीपेडेंट कम्युनिकेशन का सपोर्ट करता है। यह एक लाइटवेट RTOS सिस्टम पर चलता है। यहां हम आपको Xiaomi Watch S4 Sport के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Watch S4 Sport Price


कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Watch S4 Sport की कीमत 1,999 युआन (लगभग 23,167 रुपये) है। यह स्मार्टवॉच बिक्री के लिए Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।


Xiaomi Watch S4 Sport Specifications


Xiaomi Watch S4 Sport में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 466 x 466 पिक्सल है। इस स्मार्टवॉच में Unisoc W117 प्रोसेसर दिया गया है। 22nm प्रोसेस पर बेस्ड प्रोसेसर eSIM इंटीपेडेंट कम्युनिकेशन का सपोर्ट करता है। यह एक लाइटवेट RTOS सिस्टम पर चलता है। यह Xiaomi HyperOS पर काम करती है। इस स्मार्टवॉच में 32 एमबी रैम और 32जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टवॉच 5ATM रेटिंग से लैस है, जिससे पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इस स्मार्टवॉच में 586mAh की बैटरी दी गई है यह ब्लूटूथ ऑनली मोड का सपोर्ट करती है। eSIM सपोर्टेड LTE मोड में वॉच 9 दिनों तक चल सकती है। डाइमेंशन के मामले में इसकी लंबाई 46.9 मिमी, चौड़ाई 46.9 मिमी, मोटाई 12.6 मिमी और वजन 49 ग्राम है। 

स्पोर्ट्स लवर के लिए डिजाइन की गई Watch S4 Sport ड्यूराबिलिटी के लिए एक सर्कुलर डायल, टाइटेनियम बॉडी और सफायर ग्लास से लैस है। स्मार्टवॉच ब्लैक और ऑरेंज कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह स्मार्टवॉच मिलानी स्ट्रैप से लैस है। अन्य फीचर्स में लैक्टेट थ्रेशोल्ड टेस्टिंग, वॉच रूट नेविगेशन और eSIM इंडीपेंडेंट कम्युनिकेशन के लिए सपोर्ट शामिल हैं। एडवांस फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन के कॉम्बिनेशन के साथ Watch S4 Sport का टारगेट हाई-एंड स्मार्टवॉच मार्केट में अन्य ब्रांड्स को टक्कर देना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  3. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  5. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  6. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  7. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  8. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  9. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  10. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.