15 दिन बैटरी वाली Xiaomi Watch S4 15th Anniversary Edition स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, जानें कीमत

स्मार्टवॉच में 64MB की RAM दी गई है और 4GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 मई 2025 09:29 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच में 1.43 का AMOLED डिस्प्ले मिलता है।
  • इसमें Dragon Crystal Glass प्रोटेक्शन दिया है।
  • वियरेबल में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।

नई स्मार्टवॉच में 1.43 का AMOLED डिस्प्ले मिलता है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपनी नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है जो कि कंपनी की Watch S4 eSIM 15th Anniversary Edition स्मार्टवॉच है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह स्मार्टवॉच कंपनी ने अपनी 15वीं वर्षगांठ पर लॉन्च की है। नई स्मार्टवॉच में 1.43 का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 466 × 466 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है और 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 2200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। Xiaomi ने इसमें Dragon Crystal Glass प्रोटेक्शन दिया है। वियरेबल का वजन 44.5 ग्राम है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Xiaomi Watch S4 15th Anniversary Edition Price

Xiaomi Watch S4 15th Anniversary Edition की कीमत 1299 युआन (लगभग 15,500 रुपये) है। यह खरीद के लिए चीन में उपलब्ध है। स्मार्टवॉच को कंपनी ने ब्लैक और ग्रीन फ्लेम कलर ऑप्शंस में उतारा है। 
Advertisement
 

Xiaomi Watch S4 15th Anniversary Edition Specifications

नई Xiaomi Watch S4 में 1.43 का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 466 × 466 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। वॉच में 2200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। स्क्रीन सेफ्टी के लिए कंपनी ने इसमें Dragon Crystal Glass का प्रोटेक्शन दिया है। यह स्मार्टवॉच Xiaomi HyperOS 2 पर रन करती है। 

स्मार्टवॉच में Xring T1 चिप लगी है जिसके लिए दावा किया गया है कि यह ऐप लॉन्च टाइम को 13% तक बेहतर करती है और स्टैंडबाय पावर कंजम्शन को 66% तक कम कर देती है। यह VoLTE पावर यूसेज को 46 प्रतिशत तक घटा देती है और डेटा पावर यूसेज को 27 प्रतिशत तक कम कर देती है। वियरेबल का वजन 44.5 ग्राम है।
Advertisement

स्मार्टवॉच में 64MB की RAM दी गई है और 4GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वियरेबल में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। हेल्थ फीचर्स में हार्ट रेट, SpO2, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, स्लीप एनालिसिस और महिला हेल्थ ट्रैकिंग भी शामिल है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें eSIM का सपोर्ट है जो 4G कॉलिंग के काम आता है। इसके अलावा Bluetooth 5.3, NFC, GPS (L1+L5), GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, और BeiDou का सपोर्ट भी है। वॉच में 486mAh की बैटरी है जो eSIM के साथ 9 दिन का बैकअप दे सकती है। जबकि ब्लूटूथ ऑनली मोड में 15 दिन तक चल सकती है। यह 5ATM IP रेटिंग के साथ आती है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  4. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  5. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  7. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  8. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  9. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.