शाओमी वीआर हेडसेट को अब गुरुवार को लॉन्च किए जाने की ख़बर

शाओमी वीआर हेडसेट को अब गुरुवार को लॉन्च किए जाने की ख़बर
विज्ञापन
पिछले हफ्ते ख़बर आई थी कि शाओमी अपना पहला वर्चुअल रियालिटी हेडसेट सोमवार को लॉन्च करेगी। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। कंपनी ने अब टीज़र वीडियो रिलीज किया है जिससे पता चलता है कि वीआर हेडसेट को गुरुवार को लॉन्च किया जाएगा।

टीज़र वीडियो से ज्यादा कुछ पता नहीं चल पाया है। इसमें तीन शख्स को दिखाया गया है जो लगातार वीआर हेडसेट के बारे में बातें कर रहे हैं।

हमने आपको पहले ही शाओमी के जनरल मैनेजर टैंग मू के हवाले से कंपनीद्वारा वर्चुअल रियालिटी हेडसेट बनाए जाने की जानकारी दी थी। पता चला था कि यह रियालिटी हेडसेट गूगल के डेड्रीम प्लेटफॉर्म के साथ काम करेगा। याद रहे कि इसकी घोषणा गूगल के डेवलपर कॉन्फ्रेंस में की गई थी। मू ने यह भी कहा था कि यह एमआईयूआई यूज़र को वीआर अनुभव मुहैया कराने का सबसे बेहतरीन तरीका है।

दूसरी तरफ, कंपनी द्वारा पिछले हफ्ते लॉन्च किए गए शाओमी रेडमी प्रो हैंडसेट के मिनी वर्ज़न बनाए जाने का भी पता चला है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »