Xiaomi भारत में 29 सितंबर को लॉन्च कर सकती है Mi Watch Revolve स्मार्टवॉच

इस इवेंट में Mi Smart Band 5 के लॉन्च होने की जानकारी Xiaomi ने पहले दे दी थी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 सितंबर 2020 18:40 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi द्वारा भारत में लॉन्च की पहली स्मार्टवॉच होगी Mi Watch Revolve
  • शाओमी ने 29 सितंबर को ‘Smarter Living 2021' इवेंट का आयोजन किया है
  • इस इवेंट में लॉन्च किए जाएंगे कई IoT प्रोडक्ट

Mi Watch Color सिंगल चार्ज पर 14 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है

Mi Watch Color को भारत में लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी आगमन की जानकारी Xiaomi द्वारा दे दी गई है। कंपनी ने पहले ‘Smarter Living 2021' इवेंट का ऐलान किया था, जो कि 29 सितंबर को आयोजित किया जाना है। इस इवेंट में Mi Smart Band 5 के लॉन्च होने की भी जानकारी दी गई थी। वहीं, अब कंपनी ने यह भी इशारा दे दिया है कि इस इवेंट में स्मार्टवॉच को भी लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने हाल ही में Mi Watch Color को चीन में लॉन्च किया था और माना जा रहा है कि इस मॉडल को जल्द ही भारतीय मार्केट में भी पेश किया जाएगा। पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, मी वॉच कलर को चीन से बाहर Mi Watch Revolve के रूप में पेश किया जाएगा।

कंपनी ने स्मार्टवॉच लॉन्च की जानकारी Mi India ट्विटर अकाउंट के जरिए दी। हालांकि, कंपनी के इस ट्वीट में भी ‘Smarter Living 2021' लॉन्च इवेंट की जानकारी दी गई है, जो कि 29 सितंबर को आयोजित होगा। इस ट्वीट के साथ साझा की गई तस्वीर में ‘watch out' शब्द नज़र आ रहा है और इसके साथ ही तस्वीर में स्मार्ट वॉच डायल को आंख के रूप में पेश किया गया है। इन सभी बातों का इशारा एक तरफ है कि Xiaomi जल्द ही भारत में स्मार्टवॉच लॉन्च करने वाली है। यदि यह खबर सच साबित होती है, तो यह शाओमी द्वारा भारत में लॉन्च की पहली स्मार्टवॉच होगी।

डायल के डिज़ाइन की बात करें, तो यह देखने में Mi Watch Color की ही तरह लगता है, जो कि इस साल जनवरी महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टवॉच में 1.39 इंच एमोलेड डिस्प्ले, एनएफसी सपोर्ट और 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग सेंसर दिया गया था। वियरेबल को लेकर दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज पर 14 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। इसके अलावा, यह 10 सपोर्ट्स मोड और 5ATM वाटर रसिस्टेंट के साथ आता है। जैसे कि हमने बताया मी वॉच कलर को भारत में मी वॉच रिवॉल्व के नाम से पेश किया जा सकता है।

इस ट्वीट से यह भी इशारा मिला है कि 29 सितंबर के इस इवेंट के दौरान मी वॉच कलर उर्फ मी वॉच रिवॉल्व के अलावा कई अन्य IoT प्रोडक्ट पेश किए जा सकते हैं।
Advertisement

गौरतलब है कि Amazon ने Mi Smart Band 5 के भारत आगामन की जानकारी पहले से दे दी है, जो कि 29 सितंबर को लॉन्च होगा। टीज़र के अनुसार, यह बडे डिस्प्ले, बेहतर बैटरी लाइफ, नया योगा मोड और मैगनेटिक चार्जिंग के साथ आएगा। मी स्मार्ट बैंड 5 को जून में चीन में Mi Band 5 के रूप में पेश किया गया था। इसकी बैटरी 20 दिन तक साथ देती है, इसके अलावा इसमें 11 अलग-अलग सपोर्ट्स मोड दिए गए हैं और यह 50 मीटर तक वाटर रसिस्टेंट प्रदान करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi WAtch Color, Mi Watch Revolve, Smarter Living 2021, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.