Xiaomi Smart Band 8 Active भारत में लॉन्च, 14 दिन बैटरी, 100 वॉचफेस, SpO2 जैसे फीचर्स से लैस!

Xiaomi Smart Band 8 Active की भारत में कीमत Rs. 2,574 है।

विज्ञापन
Written by Richa Sharma, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2023 11:28 IST
ख़ास बातें
  • कनेक्टिविटी के लिए यह ब्लूटूथ 5.1 का इस्तेमाल करती है।
  • यह सिंगल चार्ज में नॉर्मल यूसेज के साथ 14 दिन तक चल सकती है।
  • कंपनी का दावा है कि यह 120 मिनट में जीरो से फुल चार्ज हो जाती है।

Smart Band 8 Active में 1.47 इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने वियरेबल सेगमेंट में नया डिवाइस Xiaomi Smart Band 8 Active पेश किया है। यह स्मार्टवॉच 1.47 इंच डिस्प्ले के साथ आती है। इसमें 50 के लगभग स्पोर्ट्स मोड हैं और 100 से ज्यादा वॉचफेस दिए गए हैं। 210mAh बैटरी के साथ यह 14 दिन तक चल जाती है। स्मार्टवॉच को कंपनी ने 5 कलर में लॉन्च किया है। आइए जानते हैं कि इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस क्या हैं। 
 

Xiaomi Smart Band 8 Active Price

Xiaomi Smart Band 8 Active की भारत में कीमत Rs. 2,574 है। स्मार्टवॉच को AliExpress से खरीदा जा सकता है। हालांकि यह ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हुआ वियरेबल है और UK, जर्मनी समेत अन्य मार्केट्स में भी खरीद के लिए उपलब्ध है। वियरेबल को ब्लैक, ब्लू, आइवरी, ऑलिव और पिंक मे खरीदा जा सकता है।
 

Xiaomi Smart Band 8 Active Specifications


शाओमी स्मार्ट बैंड 8 एक्टिव के स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालें तो Smart Band 8 Active में 1.47 इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है। इसमें 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। डिस्प्ले के साथ टेम्पर्ड ग्लास भी आता है जिसके ऊपर कंपनी ने फिंगरप्रिंट से बचाने के लिए कोटिंग भी दी है। इसमें 100 से ज्यादा वॉचफेस दिेए गए हैं। साथ ही 50 फिटनेस मोड भी इसमें मिलते हैं। इसके अलावा, स्मार्टवॉच में हेल्थ फीचर्स भी मौजूद हैं, जैसे SpO2 मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर, महिलाओं के लिए हेल्थ ट्रैकर आदि। 

Android 8 OS या उससे ऊपर, और iOS 12.0 या उससे ऊपर वाले स्मार्टफोन्स के साथ यह कनेक्ट की जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए यह ब्लूटूथ 5.1 का इस्तेमाल करती है। बैटरी की बात करें तो इसमें 210mAh बैटरी मिलती है जो सिंगल चार्ज में नॉर्मल यूसेज के साथ 14 दिन तक चल सकती है। कंपनी का दावा है कि यह 120 मिनट में जीरो से फुल चार्ज हो जाती है। डिवाइस का वजन बिना स्ट्रैप के, 14.9 ग्राम बताया गया है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Ivory, Olive, Blue, Black, Pink

Dial Shape

Rectangle

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 14 5G को Rs 6000 सस्ता खरीदने का मौका, 6000mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा
  2. कोरियन ऑनलाइन गेमिंग के चलते गाजियाबाद में 3 बहनों ने की खुदकुशी, आप भी रहें सावधान!
  3. AI in Job Hiring: भर्ती में AI भी कर सकता है भेदभाव, स्टडी ने चेताया
  4. Redmi Note 15 Pro+ 5G vs Samsung Galaxy S24 FE vs Google Pixel 9a: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. iPhone 18 Pro के डिजाइन में होगा बदलाव, टिप्सटर ने किया खुलासा
  6. Yamaha ने भारत में लॉन्च किया EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. T20 World Cup 2026 की टिकट ऑनलाइन ऐसे करें बुक, जल्द करें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Anthropic के नए AI टूल से सहमी टेक कंपनियां, लीगल वर्क को करेगा ऑटोमेट
  2. AI in Job Hiring: भर्ती में AI भी कर सकता है भेदभाव, स्टडी ने चेताया
  3. Redmi Note 15 Pro+ 5G vs Samsung Galaxy S24 FE vs Google Pixel 9a: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. कोरियन ऑनलाइन गेमिंग के चलते गाजियाबाद में 3 बहनों ने की खुदकुशी, आप भी रहें सावधान!
  5. Apple की OLED MacBook Pro लॉन्च करने की तैयारी, टाइमलाइन लीक!
  6. iPhone 18 Pro के डिजाइन में होगा बदलाव, टिप्सटर ने किया खुलासा
  7. T20 World Cup 2026 की टिकट ऑनलाइन ऐसे करें बुक, जल्द करें
  8. Redmi Note 15 Pro+ और Redmi Note 15 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. 300W तक पावर वाले Philips साउंडबार, हेडफोन, ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, कीमत Rs 899 से शुरू
  10. Elon Musk अंतरिक्ष में लगाना चाहते हैं AI डाटा सेंटर, SpaceX ने किया xAI का अधिग्रहण
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.