Mi Band 5 की फोटो लीक, इसमें होगी कैमरा कंट्रोल करने की क्षमता

दावा है कि Mi Band 5 में SpO2 सेंसर दिया जाएगा। यह टेक्नोलॉजी ब्लड ऑक्सीज़न लेवल को डिटेक्ट करने में मदद करती है। यह फीचर हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर से एक कदम आगे हैं, जो कि वर्तमान के सभी मॉडल्स में मौजूद है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 जून 2020 13:06 IST
ख़ास बातें
  • Mi Band 5 में दी जा सकती है बड़ी स्क्रीन
  • मी बैंड 5 में दिया जा सकता है SpO2 सेंसर
  • Mi Smart Band 4 का अपग्रेड वर्ज़न होगा मी बैंड 5

11 जून को लॉन्च होगा Mi Band 5

Mi Band 5 चीन में लॉन्च होने वाला है और लॉन्च से पहले बैंड का रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) व फीचर्स ऑनलाइन सामने आए हैं। खबरों की मानें, तो Xiaomi के इस फिटनेस बैंड में ब्लड ऑक्सीज़न लेवल डिटेक्ट करने का फंक्शन दिया जाएगा। इसके अलावा मी बैंड 5 में Amazon Alexa सपोर्ट भी मौजूद होगा। वेब पेज़ पर लीक हुए रेंडर्स से जानकारी मिली कि इस नए मी बैंड मॉडल का डिज़ाइन Mi Band 4 की तरह ही होगा। इसके साथ ही यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि मी बैंड 5 में बिल्ट-इन कनेक्टर के द्वारा यूएसबी प्लग-इन चार्ज सपोर्ट मौजूद होगा।

टिप्सटर ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर Mi Band 5 का रेंडर लीक किया है। हालांकि, इस बैंड के रेंडर में Mi Band 4 से अलग कुछ नहीं देखने को मिला। लेकिन इसमें दो बटन दिखे हैं, जो नए रिस्ट बैंड को कंट्रोल करने में मदद करेंगे।
Advertisement

रेंडर के अलावा, टिप्स्टर ने मी बैंड 5 के कुछ प्रमुख फीचर्स का भी खुलासा किया है। टिप्सटर के मुताबिक, बैंड में SpO2 सेंसर दिया जाएगा। यह टेक्नोलॉजी ब्लड ऑक्सीज़न लेवल को डिटेक्ट करने में मदद करती है। यह फीचर हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर से एक कदम आगे हैं, जो कि वर्तमान के सभी मॉडल्स में मौजूद है। साल की शुरुआत में कुछ रिपोर्ट्स सामने आईं थी जिसमें बताया गया था कि Apple Watch में इस तरह ब्लड ऑक्सीज़न डिटेक्शन फीचर दिया जाएगा।

पहले भी कई रिपोर्ट में दावा किया जा चुका है कि Xiaomi अपने मी बैंड 5 में SpO2 सेंसर देने वाली है, जो कि ब्लड में ऑक्सीज़न सेचुरेशन को मापने का काम करता है।
Advertisement

मी बैंड 5 को लेकर यह भी खबर हैं कि इसमें ग्लोबल मार्केट के लिए NFC सपोर्ट दिया जाएगा। पिछले साल, Mi Band 4 एनएफसी वेरिएंट सपोर्ट के साथ एक्सलूसिवली चीन मार्केट में आया था। ताजा जानकारी तो यह भी है कि इस नए बैंड में अमेज़न एलेक्सा सपोर्ट भी दिया जाएगा। जिसका मतलब है कि मी बैंड में वॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा मी बैंड 5 रिमोट कैमरा कंट्रोल फीचर और मी बैंड 4 की तुलना में बड़ी स्क्रीन साइज़ के साथ आ सकता है।
Advertisement

बता दें कि Xiaomi अपने लेटेस्ट फिटनेस बैंड से 11 जून को पर्दा उठाने वाली है।
 
 
 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Companion app
  • Battery life
  • Good
  • Accurate activity tracking
  • Vibrant display
  • Swim-proof
  • Custom vibration patterns for notifications
  • Decent battery life
  • Bad
  • Proprietary, ill-fitting charger
  • Several tracking features disabled by default
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Type

AMOLED

Water Resistant

हां

Heart Rate Monitor

हां

Compatible Devices

Android, iOS Phones

Battery Life (Days)

20
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi Band 5, Xiaomi Mi Band 5, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.