शाओमी ने 2,999 रुपये में लॉन्च किया नया हेडफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2017 17:22 IST
शाओमी ने सोमवार को भारत में अपने मी हेडफोन कम्फर्ट 2,999 रुपये में लॉन्च कर दिए। इन हेडफोन का डिज़ाइन नया है और बांयें ईयर कप में कंट्रोल बटन हैं। कंपनी का कहना है कि ये हेडफोन सांस लेने योग्य पैड के साथ आते हैं जिससे यूज़र इन्हें घंटों तक बिना किसी परेशानी के पहन सकते हैं। इन हेडफोन को कंपनी की वेबसाइट मीडॉटकॉम पर मंगलवार से उपलब्ध कर दिया गया है।

जैसा कि हेडफोन के नाम से ज़ाहिर होता है, मी हेडफोन कम्फर्ट को ख़ासकर यूज़र की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। और कंपनी का कहना है कि मुलायम पीयू ईयर कप बाहरी आवाज़ को आने से रोकते हैं। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बताया, ''धीमें 32-ओएचएम प्रतिक्रिया के चलते मी हेडफोन कम्फर्ट को अधिकतर फोन, लैपटॉप और दूसरे पोर्टेबल डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इन हेडफोन से स्पष्ट और शार्प आवाज़ मिलती है।''

शाओमी का कहना है कि मी हेडफोन कम्फर्ट के बांये ईयर कप पर दिए गए कंट्रोल से यूज़र कॉल का जवाब देना, पिछले ट्रैक को दोबार प्ले करना, प्ले/पॉज़ या अगले ट्रैक को प्ले करने जैसे कई फंक्शन परफॉर्म कर सकते हैं।

नए शाओमी मी हेडफोन कम्फर्ट स्ट्रेच हो सकने वाले टैंगल रेसिस्टेंट मैट वायरिंग के साथ आते हैं। इन हेडफोन में 20-40,000 हर्ट्ज़ की फ्रीक्वेंसी है। गौर करने वाली बात है कि नए शाओमी हेडफोन हाई-रिज़ॉल्यूशन ऑडियो क्वालिटी सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं और कंपनी के मुताबिक, इन हेडफोन से म्यूज़िक की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  8. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  9. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.