Xiaomi Mi Band 3 लॉन्च, इसमें है कैपसिटिव ओलेड डिस्प्ले

Xiaomi Mi Band 3 से गुरुवार को पर्दा उठाया गया। Xiaomi ने अपने वार्षिक लॉन्च इवेंट में शाओमी मी 8 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ अपने लेटेस्ट फिटनेस बैंड को भी लॉन्च किया।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 जून 2018 13:41 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Band 3 में बड़ा 0.78 इंच का कैपसिटिव ओलेड डिस्प्ले दिया गया
  • बैटरी 110 एमएएच की है जिसके बारे में 20 दिन की बैटरी लाइफ का दावा है
  • Mi Band 3 की बिक्री 169 चीनी युआन (करीब 1,800 रुपये) में शुरू होगी
Xiaomi Mi Band 3 से गुरुवार को पर्दा उठाया गया। Xiaomi ने अपने वार्षिक लॉन्च इवेंट में शाओमी मी 8 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ अपने लेटेस्ट फिटनेस बैंड को भी लॉन्च किया। नया मी बैंड मॉडल कंपनी के Mi Band 2 का अपग्रेड है। यह कैपसिटिव टचस्क्रीन के साथ आता है और यह 5 ATM तक वाटर रेसिस्टेंट है। इसके बारे में सिंगल चार्ज में 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा है और यह तीन रंग में उपलब्ध होगा। Mi Band 3 की बिक्री 169 चीनी युआन (करीब 1,800 रुपये) में शुरू होगी।  Xiaomi ने मी बैंड का एनएफसी वर्ज़न भी उतारा है जो सितंबर महीने में 199 चीनी युआन (करीब 2,100 रुपये) में उपलब्ध होगा। फिलहाल, शाओमी मी बैंड 3 को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।

पिछले साल के Mi Band 2 की तरह शाओमी मी बैंड 3 में ऐप और कॉल के नोटिफिकेशन आएंगे। इसमें मोशन ट्रैकिंग के साथ हेल्थ मैनेजमेंट फीचर भी है। यह वाटर-रेसिस्टेंट भी है। इसके बारे में 50 मीटर तक डीप वाटर में डूबने पर कुछ नहीं होने का दावा किया गया है। Xiaomi ने आईपी रेटिंग के बारे में कुछ नहीं बताया है। शाओमी मी बैंड 3 एंड्रॉयड 4.4 और उसके बाद, या आईओएस 9.0 और उसके बाद के ओएस वर्ज़न पर चलने वाले डिवाइस के साथ काम करेगा। Mi Band 2 की तरह यह वियरेबल इसे पहनने वाले यूज़र के मीयूआई स्मार्टफोन को अपने आप अनलॉक कर देगा। Xiaomi ने यह भी दावा किया है कि पीडोमीटर बेहतर हो गया है। इसमें कॉलर आईडी/ रीजेक्ट फीचर है। इसके अलावा एक जगह पर लंबे वक्त तक ना बैठने देने के लिए रीमाइंडर भी लगाया जा सकता है।
Advertisement

जहां Mi Band 2 में 0.42 इंच का ओलेड पैनल था, Xiaomi Mi Band 3 में बड़ा 0.78 इंच का कैपसिटिव ओलेड डिस्प्ले दिया गया है। नए डिस्प्ले में यूज़र इनकमिंग कॉल और टेक्स्ट मैसेज के अलर्ट तो देख ही पाएंगे, साथ में मौज़ूदा वक्त, स्टेप्स की संख्या और हार्ट रेट का भी ज़िक्र होगा। यह 128x80 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला है। लेटेस्ट मी बैंड मॉडल में हार्ट-रेट (पीपीजी) सेंसर है। यह ट्राइएक्सियल एक्सेलेरेशन सेंसर के साथ आता है। इसमें स्लीप मॉनीटर करने की भी सुविधा है। इसके अलावा बैटरी 110 एमएएच की है। याद रहे कि मी बैंड 2 में 70 एमएएच बैटरी इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, बैटरी लाइफ 20 दिन की है।

यह ब्लूटूथ 4.2 एलई कनेक्टिविटी के साथ आता है। इस वज़ह से Xiaomi Mi Band 3 ज़्यादातर एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के साथ काम करता है। इसके अलावा शाओमी ने पहली बार अपने फिटनेस बैंड का एनएफसी वर्ज़न पेश किया है। इसकी मदद से यूज़र ज़्यादा आसानी से अपने फोन को मी बैंड से कनेक्ट कर पाएंगे। Mi Band 3 का वज़न 20 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi Band 3, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  2. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  3. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  4. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  5. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  6. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  7. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  8. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  10. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.