Xiaomi के नए ईयरबड्स होंगे खास, डिजाइन से उठा पर्दा!

Xiaomi के पहले क्लिप-ऑन ओपन ईयरबड्स जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाले हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 मई 2026 14:48 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi के पहले क्लिप-ऑन ओपन ईयरबड्स जल्द ही मार्केट में दस्तक देंगे।
  • ये ग्लॉसी फिनिश में होंगे।
  • चार्जिंग केस USB-C के साथ नजर आ रहा है।

कंपनी ने अपने नए डिजाइन वाले ईयरबड्स को टीज किया है।

Photo Credit: Xiaomitime

Xiaomi पहली बार नए ईयरबड्स में कुछ अलग करने जा रही है। कंपनी ने अपने नए डिजाइन वाले ईयरबड्स को टीज किया है। ये इन-इयर बड्स न होकर क्लिप-इन ओपन ईयर डिजाइन के साथ आते हैं। कंपनियां अब ईयरबड्स को सिर्फ म्यूजिक तक सीमित न रखकर कॉलिंग और ट्रांसलेशन में भी बेहतरीन अनुभव देने की प्रतिस्पर्धा में हैं। शाओमी का इरादा भी कुछ ऐसा ही कहा जा सकता है जहां कंपनी म्यूजिक के साथ-साथ यूजर को आसपास के वातावरण में भी जागरूक रखने वाले बड्स का लॉन्च करने जा रही है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Xiaomi के पहले क्लिप-ऑन ओपन ईयरबड्स जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। चीनी कंपनी ने इन्हें टीज (via) कर दिया है। कहा जा रहा है कि एक तरफ जहां ये पारंपरिक ईयरबड्स की तुलना में ज्यादा आरामदायक होंगे, दूसरी तरफ ये आसपास की आवाजों के प्रति भी यूजर को जागरूक रखेंगे। डिजाइन देखकर पता चलता है कि ये ग्लॉसी फिनिश में होंगे। इनमें पारदर्शी सेक्शन नजर आता है जो साउंड पैदा करता है। टीजर में कई और विशेषताओं का पता चलता है। 

Advertisement

नए शाओमी ईयरबड्स में चार्जिंग केस USB-C के साथ नजर आ रहा है। इसमें इंडिकेटर भी लगे हैं। साथ में एक फिजिकल बटन नजर आता है और इनमें बिल्ट-इन स्पीकर भी दिया गया है। यह स्पीकर संभावित रूप से लोकेशन ट्रैकिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इनमें टच जेस्चर सपोर्ट भी होगा। ये प्लेबैक कंट्रोल, कॉल कंट्रोल, और वॉल्यूम कंट्रोल के लिए इस्तेमाल किए जा सकेंगे। 

Xiaomi मार्केट में तेजी पकड़ रहे ओपन-ईयर ट्रेंड को भुनाना चाहती है। यूजर अब ईयरबड्स के लिए नहीं चाहते कि वे उनके कान को पूरी तरह से ब्लॉक करें। कई बार आउटडोर में ट्रैफिक का शोर आना भी जरूरी होता है। इसके अलावा जिम या आउटडोर एक्टिविटी में भी कानों का बिल्कुल ब्लॉक हो जाना यूजर्स को अब पसंद नहीं आता है। इसलिए कंपनी ओपन-इयर डिजाइन की तरफ शिफ्ट हो रही हैं। कंपनी ने टीजर में अभी इनकी बैटरी, कनेक्टिविटी फीचर और प्राइसिंग का कोई संकेत नहीं दिया है। लेकिन उम्मीद है कि कंपनी अफॉर्डेबल प्राइस में यूजर्स के लिए कुछ खास पेश कर सकती है। जल्द ही इनकी लॉन्च डेट की घोषणा की जा सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.