सिंगल चार्ज में 14 दिन चलने वाला Xiaomi Band 7 भारत में जल्द होगा लॉन्च!

Xiaomi Band 7 का यूरोपियन प्राइस भी लीक हो गया है जिसके अनुसार, इसकी कीमत 50 यूरो के आसपास (लगभग 4000 रुपये) हो सकती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 जून 2022 18:51 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Band 7 का वजन 13.5 ग्राम है
  • इसमें Xiao AI असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है
  • यह 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करता है

Mi Smart Band 7 को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था

Xiaomi Band 7 भारत में जल्द ही लॉन्च हो सकता है जिसका एक ठोस संकेत इसकी लेटेस्ट सर्टिफिकेशन से मिल रहा है। Mi Smart Band 7 को हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड से सर्टिफिकेशन मिला है। इससे संकेत मिलता है कि यह स्मार्टबैंड जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। Mi Smart Band 7 को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया जा चुका है और जल्द ही इसके इंडिया में दस्तक देने के आसार हैं। इसमें SpO2 जैसे हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर हैं। हाल ही में फिटनेस बैंड का यूरोपियन प्राइस भी लीक हुआ है। 
 
टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने Xiaomi Band 7 को शुरुआत में ही स्पॉट कर लिया था। इसके नॉन एनएफसी वर्जन को बीआईएस की सर्टिफिकेशन मिली है जिसका मॉडल नम्बर M2129B1 मेंशन किया गया है। लेकिन बीआईएस की लिस्टिंग में स्पेसिफिकेशंस मेंशन नहीं होते हैं। इसलिए इसके भारतीय मॉडल के फीचर्स की पुष्टि करना अभी सही नहीं है। लेकिन इतना साफ हो गया है कि स्मार्टबैंड जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। 

इसके अलावा, Xiaomi Band 7 का यूरोपियन प्राइस भी लीक हो गया है जिसके अनुसार, इसकी कीमत 50 यूरो के आसपास (लगभग 4000 रुपये) हो सकती है। पिछले महीने इस फिटनेस बैंड को चीन में लॉन्च किया गया है। इसके चीनी मॉडल के फीचर्स पर एक नजर डाल लेते हैं। 
 

Xiaomi Band 7 Specifications

इस फिटनेस बैंड में 1.62 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 192 x 490 का स्क्रीन रेजॉल्यूशन है। इसमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। डिवाइस ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ आता है। डिजाइन की बात करें तो यह पिछले मॉडल से मेल खाता है। 

Xiaomi Band 7 का वजन 13.5 ग्राम है जो कि काफी हल्का है। इसमें Xiao AI असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है और यह 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करता है। फिटनेस बैंड में एक्टिविटी ट्रैकिंग, डेटा एनालिसिस जैसे सभी मॉडर्न फीचर्स मौजूद हैं। कंपनी का कहना है कि यह सिंगल चार्ज में 14 दिन का बैटरी बैकअप दे सकता है। वॉटर प्रूफिंग के लिए इसे 5ATM सर्टिफिकेशन मिली है। चार्जिंग के लिए वियरेबल में मेग्नेटिक पोर्ट दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  3. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  4. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  6. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  9. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  10. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.