Valentine's Day 2020: इन गैजेट को गिफ्ट कर अपने पार्टनर को करें खुश

Valentine's Day 2020 के मौके पर यहां हम आपको कुछ सस्ते और स्मार्ट गिफ्ट आइडिया बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने प्रियजनों को गिफ्ट कर सकते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 फरवरी 2020 16:41 IST
ख़ास बातें
  • Valentine's Day हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है
  • इस दिन लोग अपने पार्टनर को गिफ्ट देते हैं
  • यहां हम आपको गिफ्ट देने योग्य कुछ बेस्ट गैजेट की जानकारी दे रहे हैं

Valentine's Day 2020 के मौके पर अपने पार्टनर को दें ये बेहतरीन गिफ्ट

Valentine's Day 2020 दुनिया भर में 14 फरवरी को मनाया जाता है। यदि आप इस साल अपने प्रियजनों के लिए वेंलेंटाइन डे के मौके पर उपहार खरीदना चाहते हैं, तो आप सही पेज पर आएं हैं। वेलेंटाइन डे से पहले 7 फरवरी से Valentine Week की शुरुआत हो जाती है। इस दिन से 14 फरवरी तक हर दिन को एक स्पेशल डे के रूप में मनाया जाता है और हर मौके पर लोग अपने प्रियजनों को कोई ना कोई गिफ्ट देते हैं। यदि आप भी वेलेंटाइन डे पर गिफ्ट खरीदने की सोच रहें हैं, तो आप नीचे दी गई Valentine's Day गिफ्ट आइडिया की लिस्ट को देख सकते हैं। यहां हम आपको कुछ सस्ते और स्मार्ट गिफ्ट आइडिया बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने प्रियजनों को गिफ्ट कर सकते हैं।

Valentine's Day 2020 - Best gift ideas for him or her

Fujifilm Instax Mini 9 instant camera
हमारी लिस्ट में सबसे पहला गैजेट यादों को तस्वीरों में संजोने के शौकीन लोगों के लिए हैं। यह Fujifilm Instax Mini 9 पोलेराइड कैमरा है। यह कैमरा एसएलआर कैमरा से थोड़ा अलग होता है। इस कैमरा में फोटो खींचने के तुरंत बाद एक छोटे फोटो पेज पर प्रिंट होकर कैमरा से बाहर आ जाती है। इसे इस्तेमाल करने में काफी मज़ा आता है इसमें आप अपनी सेल्फी या अपने प्रियजनों के साथ बिताए पल खींच कर छोटी-छोटी तस्वीरों के रूप में संभाल सकते हैं। वेलेंटाइन डे गिफ्त के रूप में यह आपके प्रियजन को काफी पसंद आ सकता है। इसकी कीमत 4,000 रुपये है और आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए खरीद सकते हैं।

Advertisement
कीमत: 3,699 रुपये ( एमआरपी: 5,530 रुपये)

Xiaomi Mi Band 4
Valentine Gift Idea की लिस्ट में अगला नाम शाओमी मी बैंड 4 है। यह एक स्मार्ट फिटनेस बैंड है, जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। इस बैंड को लड़का या लड़की दोनों पहन सकते हैं। इसमें कलर एमोलेड डिस्प्ले है और यह कई एक्टिविटी को मॉनिटर करने की क्षमता रखता है। Xiaomi ने इस फिटनेस ट्रैकर को म्यूजिक कंट्रोल फीचर और 6 वर्कआउट मोड के साथ लॉन्च किया है। कंपनी दावा करती है कि यह बैंड 20 दिनों की बैटरी लाइफ दे सकता है। Mi Band 4 काफी स्टाइलिश है और आपके पार्टनर को खासा पसंद आ सकता है।

Advertisement
कीमत: 2,299 रुपये (एमआरपी: 2,499 रुपये)

AmazonBasics 5-way headphone splitter
यदि आप अपने पार्टनर के साथ एक साथ मूवी देखना या गाने सुनना पसंद करते हैं तो यह गिफ्ट आपके पार्टनर को जरूर पसंद आएगा। AmazonBasics 5-वे हेडफोन स्पि्लिटर एक ऐसा गैजेट है, जिसमें आप एक ही डिवाइस में एक साथ कई 3.5 एमएम पिन वाले हेडफोन कनेक्ट कर सकते हैं। इसके जरिए आप अपने लैपटॉप में या फोन में एक से अधिक हेडफोन एक साथ जोड़ सकते हैं। यह अमेज़न का खुद का प्रोडक्ट है, जो एक साल की वारंटी के साथ आता है। इसमें कई रंगों के विकल्प उपलब्ध हैं। 

Advertisement
कीमत: 279 रुपये (एमआरपी: 985 रुपये)

Realme Buds Wireless Bluetooth Earphone
Advertisement
यदि आप Valentine Day पर अपने पार्टनर को एक वायरलेस ईयरफोन गिफ्ट करने की योजना बना रहे हैं तो रियलमी बड्स वायरलेस ब्लूटूथ ईयरफोन एक अच्छा विक्लप है। रियलमी ब्रांड का यह वायरलेस ईयरफोन तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। इस ईयरफोन में 11.2 एमएम बेस बूस्ट ड्राइवरर्स शामिल है। कंपनी दावा करती है कि इस Realme Buds Earphone बेहतरीन ऑडियो आउटपुट देता है और एक बार चार्ज करने पर यह 12 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। यह ईयरफोन 3 बटन वाले कंट्रोलर के साथ आता है। रियलमी का कहना है कि Realme Buds Wireless फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आते हैं और केवल 10 मिनट चार्ज करने पर 100 मिनट का प्लेबैक टाइम दे सकता है।

कीमत: 1,799 रुपये (एमआरपी: 1,999 रुपये)
Advertisement

Mi Polarised Square, Polarised Pilot Sunglasses
शाओमी मी स्क्वायर और पोलोराइज्ड पायरलेट सनग्लास की भारत में कीमत क्रमश: 899 रुपये और 1,099 रुपये है। ये दोनों सनग्लास पोलराइज्ड लेंस के साथ आते हैं और यह O6 लेयर्ड लेंस तकनीक से लैस हैं। पोलराइज्ड लेंस ग्लेयर को कम करने, कॉन्ट्रास्ट और विजुअल क्लेरिटी बढ़ाने, स्क्रेच रेसिस्टेंट और आंखों पर पड़ने वाले तनाव को करता है। O6 लेयर्ड लेंस तकनीक की बात करें तो यह पोलराइज्ड लाइट और यूवी रेज से आंखों को प्रोटेक्ट करती है। चश्मा गिफ्ट करना भी एक अच्छा आइडिया है और हम उम्मीद करते हैं कि वेलेंटाइन डे के मौके पर यह आपके पार्टनर को पसंद आएगा।

Mi Polarised Square कीमत: 899 रुपये (एमआरपी: 999 रुपये)
Mi Polarised Pilot कीमत: 1,099 रुपये (एमआरपी 1,199 रुपये)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.