U&i ने भारत में लॉन्च किए ईयरफोन्स, पावर बैंक और हाई-पावर चार्जर, कीमत Rs 349 से शुरू

U&i ने भारत में नए नेकबैंड्स, TWS ईयरबड्स, पावरबैंक और चार्जर्स लॉन्च किए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2025 19:17 IST
ख़ास बातें
  • U&i ने नए नेकबैंड, TWS और पावरबैंक लॉन्च किए
  • कीमतें 349 रुपये से शुरू होकर 1,049 रुपये तक
  • सभी प्रोडक्ट्स ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध

U&i ने भारत में अपने ऑडियो और चार्जिंग प्रोडक्ट्स की रेंज को और बढ़ाते हुए कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। इस नए पोर्टफोलियो में वायरलेस नेकबैंड्स, TWS ईयरबड्स, एक हाई-कैपेसिटी पावरबैंक और अलग-अलग यूज केस के लिए चार्जर्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, यह नए प्रोडक्ट्स रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं, जहां बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग और आसान यूज पर फोकस किया गया है। नई रेंज में UiNB 8244 ROAR Series, UiNB 2979 Entry Star 79 Neckbands, TWS 5400 Leaf Series, TWS 7344 Entry Star 81 TWS, UiPB 7362 Entry Star 74 Powerbank और UiCH 3924 Fix Series व UiCH 3573 Machine Series Chargers शामिल हैं।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो U&i के ये सभी नए प्रोडक्ट्स भारत में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। UiNB 8244 ROAR Series Neckband की कीमत 499 रुपये रखी गई है, जबकि UiNB 2979 Entry Star 79 Neckband 349 रुपये में मिलेगा। TWS सेगमेंट में TWS 5400 Leaf Series की कीमत 699 रुपये और TWS 7344 Entry Star 81 की कीमत 549 रुपये तय की गई है। 

Advertisement

इसके अलावा, UiPB 7362 Entry Star 74 Powerbank 1,049 रुपये में उपलब्ध होगा। चार्जिंग सॉल्यूशन्स में UiCH 3924 Fix Series Charger की कीमत 599 रुपये और UiCH 3573 Machine Series Travel Charger 449 रुपये रखी गई है।

वायरलेस नेकबैंड्स की बात करें तो UiNB 8244 ROAR Series और UiNB 2979 Entry Star 79 को ऑल-डे यूज के लिए डिजाइन किया गया है। दोनों नेकबैंड्स में Bluetooth v5.4 कनेक्टिविटी, Type-C चार्जिंग और मैग्नेटिक ईयरबड्स दिए गए हैं, जिससे इन्हें स्टोर करना आसान हो जाता है। कंपनी के मुताबिक, ROAR Series में नॉइज रिडक्शन के साथ 50 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक मिलता है। वहीं Entry Star 79 हल्के डिजाइन और 22 घंटे तक के प्लेबैक के साथ आता है और इसमें वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट भी दिया गया है।

TWS सेगमेंट में लॉन्च हुए TWS 5400 Leaf Series और TWS 7344 Entry Star 81 ईयरबड्स को डेली यूज, गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। दोनों मॉडल्स Bluetooth v5.4 सपोर्ट करते हैं और इनमें 40ms लो-लेटेंसी मोड दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, ये ईयरबड्स IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे पसीने और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षा मिलती है। Leaf Series में कुल मिलाकर 60 घंटे तक का प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है, जबकि Entry Star 81 में क्वाड-माइक सपोर्ट दिया गया है, जिससे कॉलिंग एक्सपीरियंस बेहतर हो सके।

Advertisement

पावर सॉल्यूशन्स की बात करें तो UiPB 7362 Entry Star 74 Powerbank में 20,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और PD व QC प्रोटोकॉल के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें डुअल USB आउटपुट, Type-C इनपुट/आउटपुट, माइक्रो USB इनपुट और बैटरी लेवल दिखाने के लिए डिस्प्ले भी दिया गया है, जिससे अलग-अलग डिवाइसेज के साथ इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

चार्जर्स कैटेगरी में UiCH 3924 Fix Series Charger को हाई-पावर आउटपुट के लिए डिजाइन किया गया है। यह 100W तक का आउटपुट देता है और इसमें ओवरपावर व टेम्परेचर प्रोटेक्शन जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। वहीं UiCH 3573 Machine Series Travel Charger को ट्रैवल यूज के लिए पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह 200 से ज्यादा देशों में काम करने वाला यूनिवर्सल चार्जर है, जिसमें डुअल USB पोर्ट, फोल्डेबल पिन्स और पावर इंडिकेटर लाइट दी गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Audio Accessories, TWS Earbuds, Powerbank, Chargers, Tech News India
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  4. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  5. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  7. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  2. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  3. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  5. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  6. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  7. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  8. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  9. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  10. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.