U&i ने लॉन्च किए TWS Earbuds समेत 4 सस्ते ऑडियो डिवाइस, 699 रुपये से शुरू है कीमत

TWS इयबड्स के लिए कंपनी की ओर से अधिक प्रीमियम U&i Platinum लॉन्च किए गए हैं। ये ज्यादा स्टाइलिश हैं और ABS प्लास्टिक से बने हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मई 2022 16:15 IST
ख़ास बातें
  • U&i Mystar TWS इयरबड्स साधारण से डिजाइन में आते हैं साइज में काफी छोटे है
  • अधिक प्रीमियम U&i Platinum भी लॉन्च किए गए हैं जो ज्यादा स्टाइलिश हैं
  • गेमर्स को ध्यान में रखकर नए U&i Heat सीरीज वायर्ड इयरफोन भी किए लॉन्च

U&i Mystar TWS इयबड्स की कीमत 2,999 रुपये है।

U&i ने भारत में चार नए ऑडियो डिवाइस लॉन्च किए हैं। इनमें ट्रू वायरलेस इयरबड्स, नेकबैंड इयरफोन और वायर्ड इयरफोन शामिल हैं। चारों डिवाइस आकर्षक डिजाइन के साथ आती हैं, जिनमें रिच साउंड क्वालिटी होने की बात कही गई है। 
 

U&i Mystar Series TWS Earbuds

U&i Mystar TWS इयरबड्स साधारण से डिजाइन में आते हैं साइज में काफी छोटे हैं। प्रत्येक इयरबड में 26mAh की बैटरी है जो 60 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज हो जाती है। कंपनी ने कहा है कि चार्जिंग के साथ यह 40 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। इनमें Bluetooth 5.0 का सपोर्ट है जो 10 मीटर तक की रेंज देता है। बड्स में टच गेस्चर सपोर्ट भी है जिससे सॉन्ग स्किप करना, वॉल्यूम एडजस्ट करना और कॉल रिसीव करने जैसे काम किए जा सकते हैं। इनकी कीमत 2,999 रुपये है और ये व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन्स में आते हैं। 
Advertisement
 

U&i Platinum Series TWS earbuds

TWS इयबड्स के लिए कंपनी की ओर से अधिक प्रीमियम U&i Platinum लॉन्च किए गए हैं। ये ज्यादा स्टाइलिश हैं और ABS प्लास्टिक से बने हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। इनकी बैटरी चार्जिंग केस के साथ 24 घंटे बताई गई है। इनकी कीमत 3,999 रुपये है और ये सिंगल ब्राइट रेड कलर में आते हैं। 
 

U&i Desire Series Wireless Neckband

U&i ने वायरलेस नेकबैंक डिवाइस Desire को लॉन्च किया है जो कि नई सीरीज है। यह साधारण लुक के साथ हैं और फ्रेम ABS तथा सिलिकॉन से बना है। इसकी वजह से ये पसीने और पानी में खराब नहीं होते हैं।   इनमें Bluetooth 5.0 का सपोर्ट है। डिवाइस में 250mAh बैटरी है जो कि 36 घंटे का नॉन स्टॉप प्लेबैक दे सकता है। इसमें म्यूजिक कंट्रोल के लिए फिजिकल बटन के साथ एक कंट्रोल पैनल दिया गया है। इसकी कीमत 2,199 रुपये है और ये पांच कलर्स- व्हाइट, ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और पर्पल में आते हैं। 
 

U&i Heat series Wired Earphones

कंपनी ने गेमर्स को ध्यान में रखकर नए U&i Heat सीरीज वायर्ड इयरफोन लॉन्च किए हैं। इनमें 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। इनमें  ABS प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। बिल्ड क्वालिटी अच्छी महसूस होती है और कंपनी का दावा है कि लम्बे समय तक चल सकते हैं। डिवाइस 10mm ड्राइवर से लैस है और कॉलिंग के लिए बिल्ट इन माइक्रोफोन से लैस है। इनकी कीमत 699 रुपये है और ये तीन कलर्स- व्हाइट, ब्लैक और रेड में आते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  4. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  5. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  7. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  8. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  10. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.