Timex ने हार्ट रेट सेंसर वाली Helix Smart 2.0 स्मार्टवॉच की लॉन्च, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

Timex ने अपनी नई स्मार्टवॉच Timex Helix Smart 2.0 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। इसमें एक तापमान सेंसर, एक हार्ट रेट सेंसर और कई तरह के वॉच फेस भी हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 जुलाई 2021 09:28 IST
ख़ास बातें
  • Helix Smart 2.0 को फुल चार्ज होने में करीब तीन घंटे का समय लगता है।
  • Helix Smart 2.0 में 10 से अधिक स्पोर्ट्स मोड हैं।
  • Timex Helix Smart 2.0 की कीमत 3,999 रुपये है।

यह स्मार्टवॉच एक्टिव मोड में 9 दिन तथा स्टैंडबाय मोड में 15 दिन का बैटरी बैकअप दे सकती है।

Timex ने अपनी नई स्मार्टवॉच Timex Helix Smart 2.0 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। इसमें एक तापमान सेंसर, एक हार्ट रेट सेंसर और कई तरह के वॉच फेस भी हैं। यह चौकोर आकार के डायल के साथ आती है और इसमें चुनने के लिए पांच रंगों के विकल्प हैं। स्मार्टवॉच को आक्रामक प्राइस टैग के साथ पेश किया गया है। यह 9 दिन तक एक्टिव यूसेज बैटरी लाइफ देने का दावा करती है। स्मार्टवॉच में चुनने के लिए लगभग 10 अलग-अलग स्पोर्ट्स मोड हैं और खरीदारों को DocOnline की एक महीने की निःशुल्क सदस्यता भी मिलती है।
 

Timex Helix Smart 2.0 price in India, availability

Timex Helix Smart 2.0 की कीमत 3,999 रुपये है। यह विशेष रूप से Amazon के माध्यम से पांच स्ट्रैप रंग विकल्पों - ब्लैक, ब्लैक मेश, ग्रीन, रोज़ गोल्ड मेश और व्हाइट में उपलब्ध होगी। इस डिवाइस को 26 जुलाई और 27 जुलाई को आयोजित होने वाली Amazon Prime Day Sale के दौरान उपलब्ध कराया जाएगा। उपलब्धता के बारे में सटीक जानकारी प्राइम डे के करीब दी जाएगी। फिलहाल ई-कॉमर्स साइट ने ‘Notify Me' बटन को स्मार्टवॉच के लिए लाइव कर दिया है।
Timex Helix Smart 2.0 के खरीदारों को DocOnline का एक महीने का निःशुल्क सब्सक्रिप्शन मिलता है जो इनबिल्ट टेलीमेडिसिन सुविधा के माध्यम से फोन और चैट के द्वारा ऑनलाइन परामर्श के लिए वन-टच एक्सेस प्रदान करता है।
 

Timex Helix Smart 2.0 specifications

Timex Helix Smart 2.0 स्मार्टवॉच में 1.55 इंच की कलर टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जिसके दाहिने किनारे पर सिंगल फिजिकल बटन है। इसमें निरंतर शरीर के तापमान की निगरानी और हृदय गति की निगरानी की फीचर्स दी गई हैं। यह एक्टिव मोड में 9 दिन तथा स्टैंडबाय मोड में 15 दिन का बैटरी बैकअप दे सकती है। कंपनी का दावा है कि Helix Smart 2.0 को फुल चार्ज होने में करीब तीन घंटे का समय लगता है।

Timex Helix Smart 2.0 में ट्रेडमिल, बास्केटबॉल, योग, फ़ुटबॉल, बैडमिंटन और स्किपिंग सहित 10 से अधिक स्पोर्ट्स मोड हैं। यह IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। इसमें चुनने के लिए 24 से अधिक वॉच फ़ेस हैं। चार वॉच फ़ेस बिल्ट इन हैं, जबकि 20 अन्य Timex iConnect ऐप के माध्यम से उपलब्ध हैं। यूजर्स अपने डेटा को Google Fit और Apple Health के साथ सिंक कर सकते हैं और स्टेप्स और कैलोरी बर्न पर नज़र रख सकते हैं। Timex Helix Smart 2.0 ऐप और ईमेल नोटिफिकेशन को भी सपोर्ट करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.