Tagg ने लॉन्च की सिंगल चार्ज में 8 दिन चलने वाली स्मार्टवॉच Verve Active, जानें कीमत

स्मार्टवॉच में 1.7 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 240 x 280 पिक्सल है।

Tagg ने लॉन्च की सिंगल चार्ज में 8 दिन चलने वाली स्मार्टवॉच Verve Active, जानें कीमत

Tagg Verve Active स्मार्टवॉच की कीमत 3,999 रुपये है।

ख़ास बातें
  • Tagg Verve Active की साइड में नेविगेशन के लिए बटन मौजूद है।
  • यह 4 कलर वेरिएंट्स- ब्लैक, ग्रीन, गोल्ड, ग्रे और पर्पल में आती है।
  • वॉच वजन में काफी हल्की है और मात्र 38 ग्राम की है।
विज्ञापन
Tagg ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Verve Active को भारत में लॉन्च किया है। यह स्मार्टवॉच 8 दिन की बैटरी लाइफ के साथ आती है जिसमें 500 निट्स की ब्राइटनेस है और वजन में यह काफी हल्की है। स्मार्टवॉच में IP68 वॉटर और डस्ट रजिस्टेंस मौजूद है। इसके स्ट्रैप्स को बदला जा सकता है और यह मल्टीपल वॉचफेस सपोर्ट करती है। कई तरह की हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स को सपोर्ट करने वाले इस वियरेबल में कंपनी ने मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड भी दिए हैं। यह चार कलर वेरिएंट्स में आती है।
 

Tagg Verve Active price, availability

Tagg Verve Active स्मार्टवॉच की कीमत 3,999 रुपये है। इसे 14 जनवरी से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। यह 4 कलर वेरिएंट्स- ब्लैक, ग्रीन, गोल्ड, ग्रे और पर्पल में आती है।   

Tagg Verve Active specifications

इस स्मार्टवॉच में 1.7 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 240 x 280 पिक्सल है। इसमें 500 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। वॉचफेस को कंपेनियन एप्लीकेशन के साथ कस्टमाइज किया जा सकता है क्योंकि यह मल्टीपल वॉचफेस के साथ आती है। वियरेबल में सिंगल चार्ज में 8 दिन की बैटरी लाइफ दी गई है। कंपनी का कहना है कि यह हैवी यूसेज में भी दिन की बैटरी लाइफ दे सकती है। 

वॉच की साइड में नेविगेशन के लिए बटन मौजूद है। इसके स्ट्रैप्स को बदला भी जा सकता है। यह वॉच वजन में काफी हल्की है और मात्र 38 ग्राम की है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 रेटिंग दी गई है। यह हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स जैसे ब्लड ऑक्सीजन लेवल, हार्ट रेट सेंसर, बॉडी टेम्परेचर और ब्लड प्रेशर मैपिंग भी कर सकती है। यह स्लीप ट्रैकिंग फीचर से भी लैस है। इसकी स्लीप मॉनिटरिंग फीचर की मदद से यूजर अपनी स्लीप साइकल को भी चेक कर सकते हैं जिसमें कि लाइट स्लीप मॉनिटरिंग और डीप स्लीप मॉनिटरिंग भी है। 

इन सभी फीचर्स के अलावा इसमें 24 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इनमें वॉकिंग, रनिंग, क्लाइम्बिंग, योगा, बास्केटबॉल, साइकलिंग, फुटबॉल, बेडमिंटन, फुटबॉल, स्किपिंग और स्विमिंग शामिल हैं। फिटनेस और फंक्शन्स के लिहाज यह स्मार्टवॉच एक किफायती प्रोडक्ट है जिसमें लगभग सभी जरूरी फीचर्स मौजूद हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »