Sony WH-1000XM6 वायरलेस हेडफोन भारत में लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स

Sony आज यानी कि सोमवार को भारतीय बाजार में Sony WH-1000XM6 एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) वायरलेस हेडफोन को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 सितंबर 2025 15:06 IST
ख़ास बातें
  • Sony WH-1000XM6 हेडफोन 30 मिमी डायनेमिक ड्राइवर्स से लैस हैं।
  • Sony WH-1000XM6 वायरलेस हेडफोन की कीमत 39,990 रुपये है।
  • Sony WH-1000XM6 सोनी के HD नॉयज कैंसलिंग प्रोसेसर QN3 से लैस हैं।

Sony WH-1000XM6 में 30 मिमी डायनेमिक ड्राइवर्स हैं।

Photo Credit: Sony

Sony आज यानी कि सोमवार को भारतीय बाजार में Sony WH-1000XM6 एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) वायरलेस हेडफोन को लॉन्च कर दिया है। ये ओवर-ईयर हेडफोन 30 मिमी ड्राइवर्स के साथ टच कंट्रोल सपोर्ट प्रदान करते हैं। इन हेडफोन में 12 माइक्रोफोन शामिल किए गए हैं। ये सोनी के एचडी नॉयज कैंसलेशन प्रोसेसर QN3 से लैस हैं। ये हेडफोन नॉयज कैंसलेशन बंद होने पर सिंगल चार्ज में 40 घंटे तक चल सकते हैं। यहां हम आपको Sony WH-1000XM6 के फीचर्स से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Sony WH-1000XM6 Price

Sony WH-1000XM6 वायरलेस हेडफोन की कीमत 39,990 रुपये है। ये हेडफोन ब्लैक, प्लैटिनम सिल्वर और मिडनाइट ब्लू कलर में उपलब्ध हैं। इन हेडफोन को सोनी सेंटर, ShopatSC.com, अमेजन, क्रोमा और रिलायंस डिजिटल आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है।

Advertisement

Sony WH-1000XM6 Specifictions

Sony WH-1000XM6 हेडफोन 30 मिमी डायनेमिक ड्राइवर्स से लैस हैं, जिनका फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज 4Hz-40,000Hz और सेंसिटिविटी रेटिंग 103dB है। ये वायरलेस हेडफोन सोनी के HD नॉयज कैंसलिंग प्रोसेसर QN3 से लैस हैं। इनमें 12 ओमनीडायरेक्शनल माइक्रोफोन हैं। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 और ब्लूटूथ LE ऑडियो शामिल है। ये हेडफोन SBC, AAC, LDAC और LC3 ऑडियो फॉर्मेट का सपोर्ट करते हैं। इनमें एक्सटरनल साउंड को रोकने के लिए ANC है और इनमें सोनी का नया अडैप्टिव NC ऑप्टिमाइजर शामिल है। ये हेडफोन ऑटो एम्बिएंट साउंड मोड प्रदान करते हैं।

Sony का कहना है कि उसके लेटेस्ट हेडफोन स्टर्लिंग साउंड, बैटरी स्टूडियो और कोस्ट मास्टरिंग जैसे मास्टरिंग स्टूडियो के साथ साझेदारी से डिजाइन किए गए हैं। कार्बन फाइबर कम्पोजिट डोम और वेगन लेदर से बने हेडबैंड से तैयार हेडफोन में हेडबैंड और स्ट्रेचेबल ईयरपैड हैं। ये EQ कस्टमाइजेशन के लिए सोनी साउंड कनेक्ट के साथ कंपेटिबल हैं। यूजर्स अमेजन म्यूजिक, ऐप्पल म्यूजिक, स्पॉटिफाई और यूट्यूब म्यूजिक से म्यूजिक प्ले कर सकते हैं।

Advertisement

Sony WH-1000XM कंप्रेस्ड ऑडियो को रीयल-टाइम में बेहतर बनाने के लिए Edge-AI और DSEE एक्सट्रीम का उपयोग करता है। गेमर्स को बेहतर FPS ऑडियो के लिए सोनी की INZONE सीरीज से तैयार गेम EQ का लाभ मिलता है। ये हेडफोन एक इमर्सिव स्पेसियल साउंड एक्सपीरियंस के लिए सिनेमा के लिए 360 रियलिटी ऑडियो अपमिक्स प्रदान करते हैं। इन हेडफोन में एक म्यूट स्विच, नॉयज कैंसलिंग, एम्बिएंट मोड और माइक म्यूट के बीच टॉगल करने के लिए टच और बटन कंट्रोल हैं। 6-माइक वाला AI बीमफॉर्मिंग सिस्टम आवाज को अलग करके और बैकग्राउंड नॉइज को कम करके कॉल क्लैरिटी में सुधार करता है। Sony WH-1000XM6 को यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग से चार्ज किया जा सकता है। ये हेडफोन नॉयज कैंसलिंग ऑन होने पर 30 घंटे तक और बंद होने पर 40 घंटे तक चल सकते हैं। हेडफोन की बैटरी 3.5 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। हेडफोन एक मैग्नेटिक क्लोजिंग केस के साथ आते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.