• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई

Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई

Sony ने वायरलेस हेडफोन लाइनअप में विस्तार करते हुए प्रीमियम, मिड-रेंज और एंट्री-लेवल हेडफोन लॉन्च किए हैं।

Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई

Photo Credit: Sony

Sony WH-1000XM4C में ओवर-ईयर डिजाइन है।

ख़ास बातें
  • Sony WH-1000XM4C में ओवर-ईयर डिजाइन दिया गया है।
  • Sony WH-CH730N में 30mm के डायनामिक ड्राइवर लगे हैं।
  • Sony WH-CH530 में ऑन-ईयर डिजाइन और 30 मिमी ड्राइवर दिए गए हैं।
विज्ञापन

Sony ने वायरलेस हेडफोन लाइनअप में विस्तार करते हुए प्रीमियम, मिड-रेंज और एंट्री-लेवल हेडफोन लॉन्च किए हैं। WH-1000XM4C में बेहतर साउंड ट्यूनिंग और 10-बैंड इक्वलाइजर दिया गया है, जबकि WH-CH730N में नॉइज कैंसिलेशन, फोल्ड होने वाला डिजाइन और बेहतर कॉल क्वालिटी शामिल हैं। एंट्री-लेवल WH-CH530 की बैटरी 55 घंटे तक चल सकती है और कॉल के लिए AI-पावर्ड नॉइज रिडक्शन मिलता है। आइए Sony WH-1000XM4C, WH-CH730N और WH-CH530 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Sony WH-1000XM4C, WH-CH730N, WH-CH530 Price

Sony WH-1000XM4C की कीमत GBP 219 (लगभग ₹28,105) है और यह ब्लैक, लैवेंडर और प्लेटिनम सिल्वर फिनिश में आता है। वहीं Sony WH-CH730N की कीमत GBP 99.99 (लगभग ₹12,900) है और यह ब्लैक, बेज, ब्लू, पिंक और व्हाइट कलर में उपलब्ध है। जबकि Sony WH-CH530 की कीमत GBP 49.99 (लगभग ₹6,400 रुपये) है और यह ब्लैक, कोबाल्ट, कोरल, मिंट, पिंक और व्हाइट शेड्स जैसे 6 कलर में आता है। सोनी के ये तीनों हेडफोन 10 सितंबर, 2026 से यूके में उपलब्ध होंगे। Sony ने हेलो किटी के साथ कॉलोब्रेशन में लिमिटेड-एडिशन हेडफोन बंडल भी पेश किया है। इन बंडलों में WH-1000XM6, WH-CH730N और WH-CH530 जैसे चुनिंदा मॉडल शामिल होंगे, साथ ही एक खास हेलो किटी कैरी पाउच और टोट बैग भी मिलेगा। 

Sony WH-1000XM4C Features & Specifications

Sony WH-1000XM4C में ओवर-ईयर डिजाइन और नॉइज कैंसिलेशन के साथ साउंड ट्यूनिंग को बेहतर बनाया है। इसमें 10-बैंड इक्वलाइजर दिया गया है। इसमें DSEE Extreme, पर्सनल NC ऑप्टिमाइजर, एम्बिएंट साउंड मोड और क्विक अटेंशन जैसे फीचर्स शामिल हैं। Sony WH-1000XM4C हेडफोन में 40mm ड्राइवर दिए गएगे हैं। ये SBC, AAC और LDAC कोडेक के साथ ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट करते हैं। ये मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी का सपोर्ट करते हैं और यूजर्स इन्हें साथ में मिलने वाली 1.2 मीटर की डिटैचेबल केबल से भी किसी डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। इनका वजन 253 ग्राम है। Sony का दावा है कि नॉइज कैंसिलेशन ऑन होने पर Sony WH-1000XM4C की बैटरी 27 घंटे तक चल सकती है, वहीं ऑफ होने पर 34 घंटे तक चल सकती है। यूएसबी  के जरिए फुल चार्ज होने में लगभग तीन घंटे का समय लगता है।

Sony WH-CH730N Features & Specifications


Sony WH-CH730N में 30mm के डायनामिक ड्राइवर लगे हैं। इनमें एक्टिव नॉइज कैंसलेशन दिया गया है। इसमें ड्यूल नॉयज सेंसर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है और यह नए फोल्डेबल ओवर-ईयर डिजाइन के साथ आता है, इनका वजन लगभग 207 ग्राम है। कॉल के लिए WH-CH730N में सोनी की प्रिसाइज वॉयस पिकअप टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो बीमफॉर्मिंग माइक्रोफोन, बेहतर माइक्रोफोन प्लेसमेंट और एआई-पावर्ड नॉयज रिडक्शन है। इसमें DSEE, एम्बिएंट साउंड मोड, मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और कस्टमाइजेबल ऑडियो सेटिंग भी शामिल हैं। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.0, SBC, AAC और LC3 कोडेक का भी सपोर्ट करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो WH-CH730N नॉइज कैंसलेशन ऑन होने पर 50 घंटे और बंद होने पर 75 घंटे तक चल सकते हैं। कंपनी का दावा है कि 3 मिनट की क्विक चार्जिंग से एक घंटे तक का प्लेबैक मिल सकता है।

Sony WH-CH530 Features & Specifications

Sony WH-CH530 में ऑन-ईयर डिजाइन और 30 मिमी ड्राइवर दिए गए हैं। इसके सॉफ्ट हेड कुशन को इस तरह से बनाया गया है कि हेडफोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने में आसानी हो। अन्य फीचर्स में DSEE, कस्टमाइजेबल EQ सेटिंग्स और मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी शामिल हैं। कॉल्स के लिए सोनी ने एआई-पावर्ड नॉयज रिडक्शन शामिल किया है। इसके साथ ही 5-स्टेप वाला मैक्सिमम वॉल्यूम कंट्रोल यूजर्स को वॉल्यूम लिमिट सेट करने की सुविधा देता है। WH-CH530 में बिल्ट-इन वॉइस एसिस्टेंट, फास्ट पेयर, स्विफ्ट पेयर और एलई ऑडियो का भी सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि WH-CH530 से 55 घंटे तक का प्लेबैक मिल सकता है। हेडफोन को चार्ज होने में लगभग 3 घंटे लगते हैं, जबकि 3 मिनट की चार्जिंग से 1.5 घंटे तक सुनने की सुविधा मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  2. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  3. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  4. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  5. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  6. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  7. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  8. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  9. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  10. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »