Sony LinkBuds Clip लॉन्च, दमदार ऑडियो फीचर्स के साथ लंबे समय तक चलेगी बैटरी

Sony ने आज बाजार में Sony LinkBuds Clip लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जनवरी 2026 16:39 IST
ख़ास बातें
  • Sony LinkBuds Clip की कीमत USD 229.99 (लगभग 21,080 रुपये) है।
  • Sony LinkBuds Clip में 10 मिमी ड्राइवर दिए गए हैं।
  • Sony LinkBuds Clip में वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IPX4 रेटिंग है।

Sony LinkBuds Clip में 10 मिमी ड्राइवर हैं।

Photo Credit: Sony

Sony ने आज बाजार में Sony LinkBuds Clip लॉन्च कर दिया है। ईयरबड्स में 10 मिमी ड्राइवर दिए गए हैं। ईयरबड्स में लिथियम-आयन बैटरी है, जिसे केस के जरिए USB चार्ज कर सकते हैं।  प्रत्येक ईयरबड्स का वजन 6.4 ग्राम और चार्जिंग केस का वजन 42 ग्राम है। ईयरबड्स में वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IPX4 रेटिंग है। यहां हम आपको Sony LinkBuds Clip ईयरबड्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Sony LinkBuds Clip Price

Sony LinkBuds Clip की कीमत USD 229.99 (लगभग 21,080 रुपये) है। ईयरबड्स बिक्री के लिए सोनी की आधिकारिक साइट, अमेजन, बेस्ट बाय और अधिकृत डीलर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। ईयरबड्स ब्लैक, ग्रे, ग्रीन और लैवेंडर कलर में उपलब्ध है। केस कवर और फिटिंग कुशन की कीमत USD 24.99 (लगभग 2,290 रुपये) है, जिन्हें सोनी की आधिकारिक साइट से खरीदा जा सकता है। ईयरबड्स कोरल, ग्रीन, ब्लू, लैवैंडर और ब्लैक कलर में उपलब्ध है।

Advertisement

Sony LinkBuds Clip Specifications

Sony LinkBuds Clip में 10 मिमी ड्राइवर दिए गए हैं। डिजाइन की बात करें तो ईयरबड्स सी-शेप के ओपन-इयर हेडफोन, ऑप्शनल फिटिंग कुशन और कस्टमाइजेबल केस कवर के साथ आते हैं। ऑडियो फीचर्स में DSEE, 360 रियलिटी ऑडियो, बैकग्राउंड म्यूजिक इफेक्ट, 10-बैंड EQ, फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स 20 Hz – 20 kHz शामिल है। ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.3 है, जिसकी रेंज 10 मीटर और 2.4 GHz बैंड है।

ईयरबड्स में लिथियम-आयन बैटरी है, जिसे केस के जरिए USB चार्ज कर सकते हैं। 15 घंटे तक स्टैंडबाय और लगातार 4 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं केस के साथ 9 घंटे तक चलते हैं। ईयरबड्स में वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IPX4 रेटिंग है। कंट्रोल्स और कनेक्टिविटी के लिए टैप कंट्रोल, मल्टीपॉइंट कनेक्शन, सीन-बेस्ड लिसनिंग मिलता है। ईयरबड्स बोन कंडक्शन सेंसर और एआई नॉयज रिडक्शन भी दिया गया है। प्रत्येक ईयरबड्स का वजन 6.4 ग्राम और चार्जिंग केस का वजन 42 ग्राम है। डाइमेंशन की बात करें तो केस की लंबाई 50.4 मिमी, चौड़ाई 50.4 मिमी, मोटाई 32.6 मिमी है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.