CES 2025: Samsung ने पेश की पहली MicroLED डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच, ये है खास बात

CES 2025 इवेंट में अलग-अलग ब्रांड अपनी नई टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट्स डिस्प्ले कर रहे हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जनवरी 2025 13:30 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने वॉच के लिए नई माइक्रोएलईडी स्क्रीन CES 2025 में पेश की है।
  • Samsung ने जो डिस्प्ले दिखाई है उसका साइज 2.1 इंच है।
  • Samsung का प्रोटोटाइप 4000 निट्स की पीक ब्राइटनेस तक जा सकता है।

Samsung Galaxy Watch Ultra में सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

CES 2025 इवेंट में अलग-अलग ब्रांड अपनी नई टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट्स डिस्प्ले कर रहे हैं। हाल ही में Samsung ने स्मार्टवॉच के लिए डिजाइन की गई एक नई माइक्रोएलईडी स्क्रीन का खुलासा किया है जो कि दमदार पीक ब्राइटनेस तक पहुंच सकती है। आपको बता दें कि अब तक किसी भी उपलब्ध स्मार्टवॉच में माइक्रोएलईडी डिस्प्ले का उपयोग नहीं किया गया है। Samsung जो प्रोटोटाइप दिखा रहा है वह 4000 निट्स की पीक ब्राइटनेस तक जा सकता है, या गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा में ओएलईडी स्क्रीन के मुकाबले में 33 प्रतिशत ज्यादा ब्राइटर है। आइए सैमसंग की आगामी वॉच डिस्प्ले के बारे में जानते हैं।


माइक्रोएलईडी वाला प्रोटोटाइप


Samsung ने जो डिस्प्ले दिखाई है उसका साइज 2.1 इंच है, जिसका रेजॉल्यूशन 418 x 540 पिक्सल है। तो माइक्रोएलईडी डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 326ppi है। आपको बता दें कि Galaxy Watch Ultra के डिस्प्ले में 480 x 480 पिक्सल रेजॉल्यूशन है और इसकी पिक्सेल डेंसिटी 327ppi है। यह महत्वपूर्ण है, क्योंकि माइक्रोएलईडी स्क्रीन की पिक्सेल डेंसिटी ओएलईडी स्क्रीन जितनी अच्छी नहीं थी। अब यह देखना है कि सैमसंग स्मार्टवॉच जैसे छोटे डिवाइसेज में इनका उपयोग किस प्रकार करती है।

MicroLED डिस्प्ले ओएलईडी स्क्रीन के मुकाबले में ज्यादा समय तक चलती है, जबकि ओएलईडी स्क्रीन में पहले से मौजूद सभी फायदे बरकरार रहते हैं। ओएलईडी स्क्रीन के समान माइक्रोएलईडी स्क्रीन भी सेल्फ लुमिनस होती है और प्योर ब्लैक, इनफिनिट कंट्रास्ट और वाइड व्यूइंग एंगल प्रदान कर सकती हैं। इसके अलावा माइक्रोएलईडी स्क्रीन रिस्पॉन्स स्पीड के मामले में भी बहुत तेज हैं, एनर्जी एफिशिएंसी में बेहतर है और वाइड टेंप्रेचर रेंज में उपयोग की जा सकती हैं और इसलिए थर्मल डैमेज से दिक्कत नहीं होती हैं।

माइक्रोएलईडी-इन्फो की पिछली रिपोर्ट के अनुसार, Samsung पहले से ही माइक्रोएलईडी डिस्प्ले के साथ गैलेक्सी वॉच पर काम कर रहा है, जो कि 2025 में पेश होगी। हालांकि, सैमसंग माइक्रोएलईडी स्क्रीन के साथ स्मार्टवॉच पेश करने वाला इकलौता नहीं है। Garmin कथित तौर पर अपनी आगामी Fenix 8 सीरीज में माइक्रोएलईडी डिस्प्ले दिए जाने पर काम कर रहा है। Apple अपनी Apple Watch लाइन के लिए माइक्रोएलईडी टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रहा है। शुरुआती प्लान इस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को 2025 तक Apple Watch Ultra में लॉन्च करने का था, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि इसमें समय लग सकता है और वॉच 2026 में बाजार में आ सकती है।

 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • Good
  • Bright display
  • Dynamic watch faces
  • Rugged design
  • Several strap options
  • One UI works flawlessly
  • Reliable health tracking features
  • Bad
  • Goodbye rotating bezel
  • Shaky GPS
  • ECG and BP features locked to Samsung devices
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Round

Display Type

Super AMOLED

Ideal For

Unisex
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 15 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह फ्लैगशिप फोन, 50MP के तीन कैमरा
  2. Lava Bold N2 vs Samsung Galaxy F07 vs Moto G06 Power: Rs 8 हजार के अंदर कौन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi A7 में मिल सकता है 6.9 इंच डिस्प्ले, NBTC से मिला सर्टिफिकेशन 
  2. Xiaomi 17 सीरीज का जल्द होगा इंटरनेशनल लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  3. AI कैमरा ने ऐसे बचाई 270 से ज्यादा हाथियों की जान!
  4. Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri अब OTT पर! कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म यहां देखें
  5. AI नहीं सीखा तो प्रमोशन कैंसल? Accenture ने स्टाफ का AI यूज ट्रैक करना शुरू किया
  6. 120W चार्जिंग के साथ 2026 के टॉप स्मार्टफोन! OnePlus 15, IQOO 13 समेत जानें पूरी लिस्ट
  7. टैबलेट या लैपटॉप? Xiaomi भारत में लॉन्च करने वाला है नया डिवाइस, शेयर किया टीजर वीडियो
  8. Bitcoin का प्राइस 50,000 से नीचे गिरने की आशंका, Peter Schiff ने दी चेतावनी
  9. Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max में मिल सकती है 1.5K OLED स्क्रीन
  10. Tata Punch EV फेसलिफ्ट हुई लॉन्च: 468km रेंज, वेंटिलेटेड सीट्स और सनरूफ भी! जानें सभी वेरिएंट्स की कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.