Samsung Galaxy Ring होगी 8 स्क्रीन साइज में उपलब्ध, जुलाई में देगी दस्तक, जानें फीचर्स

Samsung कथित तौर पर जुलाई के आखिर में अपनी Samsung Galaxy Ring स्मार्ट रिंग लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 फरवरी 2024 11:29 IST
ख़ास बातें
  • Samsung अपनी Galaxy Ring स्मार्ट रिंग लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
  • Samsung Galaxy Ring में ब्लड फ्लो मैनेजमेंट फीचर मिलेगा।
  • Samsung Galaxy Ring में इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम कैपेसिटी दी जाएगी।

Samsung Galaxy Ring में ब्लड फ्लो मैनेजमेंट होगा।

Photo Credit: Samsung

Samsung कथित तौर पर जुलाई के आखिर में अपनी Samsung Galaxy Ring स्मार्ट रिंग लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Galaxy S24 सीरीज के लॉन्च के दौरान पेश किया गया यह स्लीक वियरेबल अपने यूनिक फॉर्म फैक्टर और फीचर्स के साथ हेल्थ ट्रैकिंग के लिए तैयार है। अगर उम्मीद के मुताबिक लॉन्च हुआ तो Galaxy Ring उसी इवेंट में नए Samsung Galaxy Z Fold 6 और Samsung Galaxy Z Flip 6 फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ लॉन्च होगा।


Samsung Galaxy Ring के फीचर्स


अफवाह है कि Galaxy Ring में ब्लड फ्लो मैनेजमेंट और इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम कैपेसिटी के साथ स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट जैसे एडवांस फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है जो कि इसे बड़ी स्मार्टवॉच का एक बेहतर विकल्प बनाती है। Samsung स्मार्ट रिंग मार्केट पर काम करने वाली एकमात्र कंपनी नहीं है। कथित तौर पर Apple  भी Apple Ring पर काम कर रही है, लगातार पेटेंट दाखिल हो रहे हैं और आने वाले समय में लॉन्च जल्द हो सकता है। इससे ग्लोबल स्मार्ट रिंग बाजार को बढ़ावा मिल सकता है, जिसके 2031 तक 197 मिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Galaxy Ring सभी के लिए कंफर्टेबल और बेहतर फिट प्रदान करने के लिए 8 अलग-अलग साइज में उपलब्ध होगी। यह रिंग फिलहाल प्रोटोटाइप फेज में है, जिसका बड़े स्तर पर प्रोडक्शन दूसरी तिमाही में शुरू होगा। Samsung, हेल्थकेयर वियरेबल्स मार्केट में हलचल मचाने के लिए रिंग के कंफर्ट फॉर्म फैक्टर और लंबे समय तक पहनने की कैपेसिटी पर काम कर रहा है।

अनपैक्ड इवेंट के दौरान Samsung Electronics के प्रेसिडेंट नोह ताए-मून ने कहा कि "हमारा मानना ​​है कि डिजिटल हेल्थकेयर को पूरा करने के लिए रिंग फॉर्म फैक्टर जरूरी है, क्योंकि यह लंबे समय तक पहना जा सकता है और कंफर्ट प्रदान करता है।" 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  3. Flipkart सेल में ₹80,199 MRP वाला 65 इंच TV सिर्फ ₹37,349 में, ऐसे मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Lava Probuds Xplore 25° भारत में लॉन्च, ₹2 हजार में डिस्प्ले वाले TWS ईयरबड्स
  5. OnePlus N6x vs Vivo T5 Lite 5G vs Tecno Spark 50 5G: ₹20000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  2. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  3. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  8. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  10. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.