Samsung Galaxy Buds 3, Galaxy Buds 3 Pro TWS ईयरबड्स 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy Buds 3 की कीमत  $179.99 (करीब 15,000 रुपये) है जबकि Samsung Galaxy Buds 3 Pro की कीमत $249.99 (करीब 21,000 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 जुलाई 2024 19:15 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Buds 3 की कीमत $179.99 (करीब 15,000 रुपये) है
  • Samsung Galaxy Buds 3 Pro की कीमत $249.99 (करीब 21,000 रुपये) है
  • नए ईयरबड्स की सेल 24 जुलाई से शुरू होगी
Samsung Galaxy Buds 3 और Samsung Galaxy Buds 3 को बुधवार, 10 जुलाई को पेरिस में Unpacked इवेंट में पेश किया गया। सैमसंग के लेटेस्ट ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन डिजाइन के मामले में Apple के AirPods से मिलते जुलते हैं। ये कंपनी की पिछली डिजाइन शैली में एक बड़ा बदलाव दिखाते हैं। इनमें एक्टिव नॉइस कैंसलेशन (ANC) फीचर मिलता है और धूल और पानी से बचाव के लिए इन्हें IP57 रेट किया गया है। स्टैंडर्ड Galaxy Buds 3 ईयरबड्स में 11 mm डायनेमिक ड्राइवर है, जबकि Galaxy Buds 3 Pro में 10.5 mm डायनेमिक ड्राइवर है।
 

Samsung Galaxy Buds 3, Galaxy Buds 3 Pro price

Samsung Galaxy Buds 3 की कीमत  $179.99 (करीब 15,000 रुपये) है जबकि Samsung Galaxy Buds 3 Pro की कीमत $249.99 (करीब 21,000 रुपये) है। इन्हें सिल्वर और व्हाइट कलर में पेश किया गया है। नए ईयरबड आज से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे और सेल 24 जुलाई से शुरू होगी।
 

Samsung Galaxy Buds 3, Galaxy Buds 3 Pro specifications

Samsung Galaxy Buds 3 सीरीज ब्लेड लाइट्स वाले एक नए डिजाइन के साथ आती है। यह नया डिजाइन यूजर्स को ब्लेड पर पिंच करके या ऊपर या नीचे स्वाइप करके डिवाइस को कंट्रोल करने देता है। गैलेक्सी बड्स 3 में वन-वे 11 mm डायनेमिक ड्राइवर है, जबकि गैलेक्सी बड्स 3 प्रो में 6.1 mm प्लानर के साथ टू-वे 10.5 mm डायनेमिक स्पीकर है। दोनों मॉडल तीन माइक्रोफोन और वॉयस पिकअप यूनिट्स से लैस हैं और आसपास के साउंड की पहचान करने और मैन्युअल एडजस्टमेंट के बिना शोर और साउंड के बेस्ट लेवल को चुनने के लिए ANC फीचर प्रदान करते हैं।

Galaxy Buds 3 Pro मॉडल एम्बिएंट साउंड मोड और वॉयस डिटेक्ट फीचर से लैस है। दावा किया जा रहा है कि ये शोर और इंसानी आवाज के बीच अंतर करने में सक्षम हैं। जब इन्हें पहनने वाला बोलता है तो ईयरबड एम्बिएंट मोड में स्विच हो जाते हैं, जिससे मीडिया वॉल्यूम कम हो जाती है, जिससे ईयरबड को बाहर निकाले बिना बातचीत सुनना आसान हो जाता है।
Advertisement

Galaxy Buds 3 सीरीज के कनेक्टिविटी ऑप्शन में AAC, SBC, SSC, HiFi और SSC UHQ कोडेक्स के सपोर्ट के साथ ब्लूटूथ 5.4 शामिल है। इनमें एक ऑटो स्विच फीचर है, जो यूजर्स को चलते-फिरते दो डिवाइस के बीच आसानी से स्विच करने की सुविधा देता है। वे एक एक्सेलेरोमीटर और हॉल सेंसर से भी लैस आते हैं। ये 1.5GB से अधिक मेमोरी वाले Android 10 या इससे नए वर्जन पर चलने वाले हैंडसेट के साथ कंपेटिबल हैं। दोनों मॉडल्स IP55-रेटेड भी हैं। Galaxy Buds 3 फैमिली को Galaxy AI पैकेज के हिस्से के रूप में इंटरप्रेटर और वॉयस कमांड जैसे कुछ एआई-बेस्ड फीचर्स मिलते हैं।
 

गैलेक्सी बड्स 3 में प्रत्येक ईयरबड 48mAh की बैटरी से लैस है, जबकि चार्जिंग केस में 515mAh की बैटरी है। अकेले ईयरबड्स को पांच घंटे तक का म्यूजिक टाइम प्रदान करने का दावा किया गया है और कहा जा रहा है कि ये केस के साथ एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम देते हैं। हालांकि, ANC का उपयोग करते समय, बैटरी लाइफ घटकर 24 घंटे (चार्जिंग केस के साथ) हो जाएगी।
Advertisement

Galaxy Buds 3 Pro में प्रत्येक ईयरबड में 53mAh की बैटरी है और चार्जिंग केस में 515mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि ANC बंद होने पर ईयरबड्स सात घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ANC बंद होने पर चार्जिंग केस के साथ ये 30 घंटे तक और ANC बंद होने पर 26 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं।

Galaxy Buds 3 ईयरबड्स का माप 18.1 x 20.4 x 31.9 mm है, जबकि Galaxy Buds 3 Pro का माप 18.1 x 19.8 x 33.2 mm है। चार्जिंग केस के साथ इनका वजन 46.5 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  5. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.