Redmi Watch 3 Active होगी 1 अगस्त को लॉन्च, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी

Redmi Watch 3 Active में 1.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी जो कि 200 से ज्यादा वॉच फेस का सपोर्ट करेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जुलाई 2023 16:13 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Watch 3 Active में 1.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Redmi Watch 3 Active में ब्लड ऑक्सीजन और हार्ट रेट ट्रैकिंग फीचर्स हैं।
  • Redmi Watch 3 Active में सेफ्टी के लिए 5ATM वाटर रेसिटेंस रेटिंग है।

Redmi Watch 3 Active में 1.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।

Photo Credit: Redmi Global

Xiaomi India ने Redmi Watch 3 Active की लॉन्च तारीख का ऐलान किया है। कंपनी नई स्मार्टवॉच को नए प्रोडक्ट्स के साथ अगस्त की शुरुआत में लॉन्च करेगी। Redmi Watch 3 Active में 1.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी  यहां हम आपको Redmi Watch 3 Active के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi Watch 3 Active के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Redmi Watch 3 Active में 1.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी जो कि 200 से ज्यादा वॉच फेस का सपोर्ट करेगी। चीनी टेक दिग्गज के एक ट्वीट के अनुसार, Redmi Watch 3 Active भारत में 1 अगस्त 2023 को लॉन्च होगी। यह स्मार्टवॉच पहले ही चीन में Redmi Watch 3 Lite के तौर पर पेश की जा चुकी है और अब यह भारतीय बाजार में दस्तक देने आ रही है।

हेल्थ फीचर्स की बात की जाए तो Redmi Watch 3 Activeमें ब्लड ऑक्सीजन मैपिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फिटनेस लवर्स के लिए इस स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट दिया गया है। ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करने वाली इस स्मार्टवॉच में बिल्ट इन माइक्रोफोन दिया गया है।
Advertisement

सेफ्टी के लिए 5ATM वाटर रेसिटेंस रेटिंग दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर 12 दिनों तक चल सकती है, वहीं हैवी इस्तेमाल में 8 दिनों तक चल सकती है। अभी तक Xiaomi ने सिर्फ Redmi Watch 3 Active की लॉन्च तारीख का खुलासा किया है, लेकिन अभी कीमत का खुलासा होना बाकि है।

Redmi Watch 3 Lite
Advertisement
Redmi Watch 3 Lite में 1.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। हेल्थ फीचर्स के तौर पर यह वॉच 24/7 ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग औ स्लीप मॉनिटरिंग का सपोर्ट करती है। स्पोर्ट्स लवर्स के लिए इस वॉच में 100 स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं।Watch 3 Lite 200 से ज्यादा कस्टमाइज वॉच फेस का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए यह वॉच 5ATM वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आती है। यह वॉच WeChat और Alipay ऑफलाइन पेमेंट का सपोर्ट करती है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो यह वॉच एक बार चार्ज होकर (सामान्य दिनों में) 12 दिनों तक चल सकती है। वहीं हैवी इस्तेमाल पर 8 दिनों तक चल सकती है।

 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Companion app
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • Good
  • Light and comfortable, 5ATM water resistance
  • Decent app
  • Bluetooth calling
  • Good for notifications and basic smartwatch functionality
  • Bad
  • Inaccurate health and fitness tracking
  • Screen could be better
  • Nothing exceptional about it
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Black, Grey, Green

Display Size

46mm

Compatible OS

Android, iOS

Dial Shape

Rectangle
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  4. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  5. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  6. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  7. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  8. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  9. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  10. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.