Redmi Smart Band महज 999 रुपये में खरीद के लिए है उपलब्ध, जानें ऑफर...

Amazon India की इन दिनों रिपब्लिक डे स्पेशल सेल चल रही है, जिसकी शुरुआत सभी ग्राहकों के लिए 20 जनवरी से हो गई थी। वहीं, 23 जनवरी इस सेल का आखिरी दिन है और रेडमी स्मार्ट बैंड को 999 रुपये में खरीदने का यही आखिरी दिन होने वाला है।

Redmi Smart Band महज 999 रुपये में खरीद के लिए है उपलब्ध, जानें ऑफर...

Redmi Smart Band में मिलेंगे चार कलर ऑप्शन

ख़ास बातें
  • Redmi Smart Band को 1,599 रुपये में लॉन्च किया गया था
  • रेडमी स्मार्ट बैंड अब मिल रही है फ्लैट 600 रुपये की छूट
  • रेडमी स्मार्ट बैंड में मौजूद है 1.08-इंच कलर ओलेड डिस्प्ले
विज्ञापन
Xiaomi सब-ब्रांड Redmi के पहले वियरेबल के तौर पर Redmi Smart Band को भारत में पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। हालांकि, इस वियरेबल को 1,599 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब आप रेडमी स्मार्ट बैंड को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे महज 999 रुपये में अपना बना सकते हैं। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि यह ऑफर केवल सीमित समय के लिए है। जी हां, जैसे कि सभी जानते हैं Amazon India की इन दिनों रिपब्लिक डे स्पेशल सेल चल रही है, जिसकी शुरुआत सभी ग्राहकों के लिए 20 जनवरी से हो गई थी। वहीं, 23 जनवरी इस सेल का आखिरी दिन है और रेडमी स्मार्ट बैंड को 999 रुपये में खरीदने का यही आखिरी दिन होने वाला है।

Amazon Great Republic Day सेल में यूं तो आपको विभिन्न ब्रांड्स के स्मार्टफोन से लेकर होम अपलाइंसेस पर जबरदस्त छूट मिल रही है। हालांकि, जो ग्राहक अपनी फिटनेस के चलते नया फिटनेट ट्रैकर खरीदने की योजना बना रहे थे, लेकिन स्मार्टवॉच व अन्य स्मार्ट बैंड की कीमत काफी ज्यादा होने की वजह से वह इसे खरीद नहीं पा रहे थे तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका है। Redmi Smart Band एक किफायती स्मार्ट बैंड हैं, लेकिन अमेज़न ग्रेट रिपब्लिक सेल के दौरान इसकी कीमत और भी सस्ती कर दी गई है। अब आप रेडमी स्मार्ट बैंड को 1,599 रुपये की जगह महज 999 रुपये में खरीद सकते हैं, जो कि एक पैसा वसूल ऑफर है।

हालांकि, जैसे हमने बताया यह ऑफर सीमित समय के लिए अमेज़न ग्रेट रिपब्लिक सेल का हिस्सा है, सेल खत्म होते ही यह ऑफर भी खत्म हो जाएगा और आपको फिर इस बैंड को खरीदने के लिए 1,599 रुपये चुकाने होंगे।
 

Redmi Smart Band specifications

रेडमी स्मार्ट बैंड में 1.08-इंच डिस्प्ले दिया गया है, जो कि Mi Band 4 से बड़ा है। मी बैंड 4 में 0.95 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया था। रेडमी बैंड ऑप्टिकल सेंसर के साथ आता है, जो कि 24 घंटे हार्ट रेट को मॉनिटर करता है। इसके अलावा इस बैंड में पांच अलग स्पोर्ट्स मोड्स के साथ-साथ स्लीप क्वालिटी एनालिसिस भी मौजूद है। बैंड में कैलोरी और स्टेप ट्रैकर दिया गया है, जो कि आपको फिट रखने के लिए Idle Alerts प्रदान करता है।

मी बैंड 4 की तरह रेडमी स्मार्ट बैंड भी 5ATM वाटर-रसिस्टेंस के साथ आता है। इसका मतलब यह है कि यह रिस्ट बैंड 10 मिनट के लिए 50 मीटर तक गहरे पानी में काम कर सकता है, जो कि आपको शावर लेते समय या फिर स्विमिंग में काम आएगा।

रेडमी स्मार्ट बैंड राइज-टू-वैक गेस्चर को भी सपोर्ट करता है, जिसका मतलब यह है कि जैसे ही आप बैंड में नए मैसेज को देखने के लिए अपनी कलाई ऊपर की ओर उठाएंगे, बैंड का डिस्प्ले अपने आप ऑन हो जाएगा। इसके लिए आपको किसी तरह के बटन को नहीं दबाना होगा और न ही डिस्प्ले को टच करना होगा।

हालांकि, मी बैंड 4 आपको 20 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है, लेकिन रेडमी स्मार्ट बैंड आपको सिंगल चार्ज पर केवल 14 दिन तक की ही बैटरी लाइफ प्रदान करेगा। नया वियरेबल यूएसबी प्लग के साथ आता है, जो कि कस्टम चार्जर की जरूरत को खत्म कर देता है। यह बिल्कुल Huawei Band 4 और Honor Band 5i की तरह ही काम करता है।

रेडमी स्मार्ट बैंड 50 से भी ज्यादा पर्सनलाइज्ड वॉच फेस के साथ आता है। यह बैंड कनेक्टिड एंड्रॉयड व आईओएस डिवाइस के नोटिफिकेशन भी दिखाता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Companion app
  • Battery life
  • खूबियां
  • Accurate activity tracking
  • Vibrant display
  • Swim-proof
  • Custom vibration patterns for notifications
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Proprietary, ill-fitting charger
  • Several tracking features disabled by default
Display TypeAMOLED
Water Resistantहां
Heart Rate Monitorहां
Compatible DevicesAndroid, iOS Phones
Battery Life (Days)20
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »