Redmi Buds 8 Lite लॉन्च हुए 36 घंटे की बैटरी, ANC फीचर्स के साथ, जानें कीमत

Redmi Buds 8 Lite में 12.4mm के ड्राइवर्स लगे हैं। इनमें 42dB का एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 जनवरी 2026 11:10 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Buds 8 Lite में 12.4mm के ड्राइवर्स लगे हैं।
  • इनमें 36 घंटे तक का बैटरी बैकअप दिया गया है।
  • ईयरबड्स SBC और AAC कोडेक को सपोर्ट करते हैं।

Redmi Buds 8 Lite में 36 घंटे तक का बैटरी बैकअप दिया गया है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Buds 8 Lite को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। ईयरबड्स को कंपनी ने अफॉर्डेबल बड्स के तौर पर पेश किया है जो किफायती दाम में बेहतरीन फीचर्स देने का दावा करते हैं। Redmi Buds 8 Lite में 12.4mm के ड्राइवर्स लगे हैं। इनमें 42dB का एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर दिया गया है। इनमें 36 घंटे तक का बैटरी बैकअप दिया गया है। ईयरबड्स SBC और AAC कोडेक को सपोर्ट करते हैं। वियरेबल में Android और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म्स का सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Redmi Buds 8 Lite Price

Redmi Buds 8 Lite को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। इनकी कीमत €22.9 (लगभग 2500 रुपये) है। ये ईयरबड्स ब्लैक, व्हाइट, और ब्लू कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किए गए हैं। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर इन्हें लिस्ट किया गया है। 

Redmi Buds 8 Lite Launched in Global Market
Photo Credit: Xiaomi

Redmi Buds 8 Lite Specifications

Redmi Buds 8 Lite में 12.4mm के ड्राइवर्स लगे हैं। इनमें टाइटेनियम डायफ्राम के ड्राइवर लगाए हैं। बड्स में 42dB का हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये लो-फ्रिक्वेंसी वाली साउंड जैसे ट्रैफिक, सबवे, एयर कंडीशनर का नॉइज आदि को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इनमें डुअल माइक्रोफोन लगे हैं जो AI आधारित एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं। 

Redmi Buds 8 Lite की बैटरी के लिए दावा किया गया है कि ये सिंगल चार्ज में 36 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। यह टाइम चार्जिंग केस की बैटरी को मिलाकर बताया गया है। सिंगल ईयरबड में 8 घंटे का बैटरी बैकअप होने का दावा किया गया है। इनमें क्विक चार्ज फीचर भी है जिससे ये 10 मिनट के चार्ज में 2 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। 

ईयरबड्स में डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा इनमें इक्वेलाइजर (EQ) सेटिंग्स भी दी गई हैं। ये टच कंट्रोल को सपोर्ट करते हैं। यूजर्स को फर्मवेयर अपडेट, फाइन-ट्यूनिंग जैसे फीचर्स का सपोर्ट भी मिल जाता है। प्रत्येक इयरबड का वजन 4.5 ग्राम है। साथ में तीन साइज के सिलिकॉन इयरटिप्स भी इनके साथ दिए गए हैं। पसीने और हल्के पानी के छींटों से बचाव के लिए इनमें IP54 रेटिंग भी दी गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5 Pro 5G इस दिन होगा लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें
  2. Moto Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Vivo T5 Pro 5G की इंडिया एंट्री से पहले प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक, 15 अप्रैल को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon ने 14,000 वर्कर्स की छंटनी से किया इनकार, मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया
  2. BSNL के वर्कर्स की प्रधानमंत्री मोदी से गुहार, सरकारी डिपार्टमेंट्स के लिए अनिवार्य हो कंपनी की 4G सर्विसेज
  3. Moto Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Vivo T5 Pro 5G की इंडिया एंट्री से पहले प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक, 15 अप्रैल को है लॉन्च
  5. WhatsApp पर अब बिना नंबर के होगी चैट, जानें कैसे काम करता है यूजरनेम फीचर
  6. Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल इस सप्ताह होगी भारत में लॉन्च
  7. Oppo Find X9s Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
  9. Xiaomi Smart Camera 4 Max AI Zoom Edition खरीद के लिए उपलब्ध, 12MP, 8MP डुअल कैमरा से लैस
  10. Moto G Stylus का नया वर्जन हुआ लॉन्च, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.