30 घंटे चलने वाले सस्ते ईयरफोन Redmi Buds 6 Active हुए लॉन्च, जानें कीमत

Redmi Buds 6 Active ईयरबड्स में 14.2mm के ड्राइवर लगे हैं।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 अगस्त 2024 16:05 IST
ख़ास बातें
  • वियरेबल में डुअल माइक नॉइज रिडक्शन फीचर है।
  • कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट दिया गया है।
  • Redmi Buds 6 Active में 30 घंटे का कुल बैटरी बैकअप मिलता है।

Redmi Buds 6 Active ईयरबड्स में 14.2mm के ड्राइवर लगे हैं।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi की ओर से Redmi Buds 6 Active ईयरफोन्स को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इन्हें ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया है। खास आकर्षण है कि कंपनी ने इसमें ट्रांसपेरेंट चार्जिंग केस कवर दिया है। इनमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। इसके अलावा IPX4 रेटिंग जैसे फीचर्स को भी शामिल किया गया है। हाफ-इन-ईयर डिजाइन वाले ये ईयरबड्स 14.2mm के डाइनेमिक ड्राइवर्स से लैस हैं। इनमें 30 घंटे तक का बैटरी बैकअप होने की बात कही गई है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Redmi Buds 6 Active Price

Redmi Buds 6 Active की कीमत MYR 69 (लगभग 1,300 रुपये) है। Xiaomi Malaysia वेबसाइट से इन्हें खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ये कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर भी लिस्ट किए गए हैं। Ali Express पर इनकी कीमत $14.90 (लगभग 1,300 रुपये) लिस्ट की गई है। कलर ऑप्शंस में Black, Blue, Pink और White का विकल्प मिल जाता है।
Advertisement
 

Redmi Buds 6 Active Specifications, Features

Redmi Buds 6 Active ईयरबड्स में 14.2mm के ड्राइवर लगे हैं। इनमें हाफ इन-इयर डिजाइन मिलता है। वियरेबल में डुअल माइक नॉइज रिडक्शन फीचर है और इसमें बेहतर कॉल क्वालिटी होने का दावा किया गया है। ये Xiaomi Earbuds ऐप के साथ कम्पैटिबल हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट दिया गया है। इनमें 90ms लो-लेटेंसी मोड दिया गया है। साथ ही पानी के छींटों से बचाव के लिए इनमें IPX4 रेटिंग भी दी गई है। 

Redmi Buds 6 Active में 30 घंटे का कुल बैटरी बैकअप मिलता है। ईयरफोन्स 6 घंटे का बैटरी बैकअप देते हैं। प्रत्येक ईयरफोन में 37mAh की बैटरी है। जबकि चार्जिंग केस में 475mAh की बैटरी है। इनमें चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इयरफोन के डाइमेंशन 32 x 17.8 x 18.5mm और वजन 4g है। जबकि चार्जिंग केस के डाइमेंशन 49 x 48.6 x 23mm और वजन 36 ग्राम (ईयरफोन समेत) है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  2. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  3. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  4. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  5. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  6. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  7. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  8. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  9. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  10. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.