Realme Watch में 1.4 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेंगे 14 स्पोर्ट्स मोड

Realme Watch में शामिल अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें स्मार्ट नोटिफिकेशन, म्यूज़िक कंट्रोल और कैमरा कंट्रोल मिलेगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 19 मई 2020 18:36 IST
ख़ास बातें
  • Realme Watch का अधिकारिक टीज़र पोस्ट
  • रियलमी वॉच में मिलेंगे 14 स्पोर्ट्स मोड
  • ब्लू, ग्रीन और रेड कलर स्ट्रैप में आएगी रियलमी वॉच

Realme Watch होगा ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च

Realme Watch स्मार्टवॉच का अधिकारिक टीज़र पोस्टर Realme India के पेज़ पर साझा किया गया है। अब तक रियलमी वॉच को लेकर कई लीक और खबर सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब कंपनी ने पुष्टि करते हुए ऐलान कर दिया है कि यह वॉच 1.4 इंच के डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगी। पेज पर डिस्प्ले के साथ स्मार्टवॉच के दो अलग स्ट्रैप और कुछ फीचर्स जिसमें इंटेलिजेंट एक्टिविटी ट्रैकिंग, 24/7 हेल्थ असिस्टेंट, इंटरटेनमेंट आदि शामिल हैं। रियलमी की यह स्मार्टवॉच भारत में 25 मई को लॉन्च की जाएगी, रियलमी के इस लॉन्च इवेंट में रियलमी टीवी भी लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च इवेंट कोरोना वायरस महामारी के कारण ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा, जिसे आप कंपनी के सोशल मीडिया चैनल पर देख सकते हैं।

पेज के टीज़र पोस्टर में Realme Watch के फीचर्स के साथ डिज़ाइन और लुक का भी खुलासा हुआ है। इस वॉच में पतले बेजल्स के साथ निचले हिस्से पर  Realme की ब्रांडिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें 1.4 इंच की कलर टचस्क्रीन दी गई है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह इस प्राइज़ रेंज में भारत का सबसे बड़ी स्क्रीन साइज़ है। पेज़ पर पोस्ट टीज़र्स में हम रियलमी वॉच के अलग-अलग कलर स्ट्रैप देख सकते हैं, जिसमें ब्लू, ग्रीन और रेड कलर ऑप्शन शामिल हैं। इन रंगों के अलावा एक क्लासिक स्ट्रैप भी मौजूद है, जो कि ब्लैक कलर स्ट्रैप के साथ है। इनके साथ ही एक "फैशन स्ट्रैप" भी रियलमी वॉच में मिलेगा, जिसकी जानकारी आने वाले दिनों में दी जाएगी। इसमें आपको पर्सनलाइज़्ड वॉच फेस भी मिलेगा।

एक्टिविटी ट्रैकिंग की बात करें, तो रियलमी वॉच में आपको 14 स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे, जिसमें फुटबॉल, बास्केटबॉल, एरोबिक्स, बैडमिंटन, योग, ट्रेडमिल, रनिंग और बाइकिंग आदि शामिल हैं। इस स्मार्टवॉच में आपको '24/7 हेल्थ असिस्टेंट' बिल्ट-इन के साथ रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग और ब्ल़ड ऑक्सिज़न मॉनिटरिंग (SpO2) भी मिलेगा। इसके अलावा टीज़र पेज़ में रियलमी लिंक ऐप का भी जिक्र किया गया है, जो कि रियलमी वॉच को कंट्रोल करने में मदद करेगा। यह ऐप केवल गूगल प्ले स्टोर पर ही फिलहाल के लिए उपलब्ध है।

रियलमी वॉच में शामिल अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें स्मार्ट नोटिफिकेशन, म्यूज़िक कंट्रोल और कैमरा कंट्रोल मिलेगा। रियलमी का यह लॉन्च इवेंट 25 मई को दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा, जिसे आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब पर देख सकते हैं।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट्स के अनुसार, रियलमी वॉच 320x320 पिक्सल रिजॉल्यूशन डिस्प्ले और 160एमएएच बैटरी के साथ आएगी। इसके अलावा इस वॉच में आईपी68 सर्टिफाइड बिल्ड और कंपनी का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme Watch, Realme TV
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  5. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.