7 दिन तक की बैटरी लाइफ के साथ Realme Watch T1 लॉन्च, ये है कीमत और खूबियां...

Realme Watch T1 की कीमत चीन में CNY 699 (लगभग 8,200 रुपये) है और इसकी सेल चीन में Realme.com वेबसाइट के माध्यम से शुरू होगी। हालांकि, वॉच को पहले खरीदने वाले ग्राहकों को इस वॉच पर CNY 100 (लगभग 1,200 रुपये) का लिमिटेड डिस्काउंट मिलेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2021 16:25 IST
ख़ास बातें
  • Realme Watch T1 पर मिलेगा लिमिटिड डिस्काउंट ऑफर
  • रियलमी वॉच टी1 में 1.3 इंच राउंड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है
  • रियलमी वॉच टी1 में 4 जीबी स्टोरेज दी गई है
Realme Watch T1 स्मार्टवॉच को आज Realme GT Neo 2T और Realme Q3s स्मार्टफोन के साथ चीन में लॉन्च कर दिया गया है। चीनी कंपनी की यह नई स्मार्टवॉच एमोलेड डिस्प्ले और स्टेनलैस स्टिल के साथ आती है। रियलमी वॉट टी1 में 110 स्पोर्ट्स मोड के साथ-साथ हार्ट रेट और ऑक्सिज़न सैचुरेशन (SpO2) मॉनिटरिंग दी गई है। अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रियलमी वॉच 1टी में ब्लूटूथ कॉलिंग, कई वॉच फेस और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा, यह जीपीएस और लोकेशन ट्रेकिंग जैसे फीचर्स से लैस है।
 

Realme Watch T1 price, availability details

Realme Watch T1 की कीमत चीन में CNY 699 (लगभग 8,200 रुपये) है और इसकी सेल चीन में Realme.com वेबसाइट के माध्यम से शुरू होगी। हालांकि, वॉच को पहले खरीदने वाले ग्राहकों को इस वॉच पर CNY 100 (लगभग 1,200 रुपये) का लिमिटेड डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद वह वॉच को CNY 599 (लगभग 7,000 रुपये) में खरीद सकते हैं। रियलमी वॉच टी1 ब्लैक, मिंट और ऑलिव ग्रीन कलर ऑप्शन में आती है।
Advertisement

अन्य मार्केट में रियलमी वॉच टी1 की उपलब्धता व कीमत संबंधी जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।
 

Realme Watch T1 specifications

रियलमी वॉच टी1 में 1.3 इंच (416x416 पिक्सल) राउंड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 325ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है। इसके अलावा, यह वॉच 50 हर्ट्ज़ ग्लोबल रिफ्रेश रेट के साथ आती है। साथ ही इसमें स्टेनलैस स्टिल फ्रेम और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो यह ब्लूटूथ वी5.0, GPS/ A-GPS/ GLONASS/ Galileo और एनएफसी से लैस है। इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिसके जरिए यूज़र्स सीधे वॉच के जरिए वॉयस कॉल को रिसीव  कर सकते हैं वो भी बिना फोन को अपनी पॉकेट से बाहर निकाले।
Advertisement

रियलमी वॉच टी1 में 4 जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसमें यूज़र्स अपने फेवरेट म्यूज़िक ट्रेक को स्टोर कर सकते हैं। हालांकि, यूज़र्स को म्यूज़िक सुनने के लिए ईयरबड्स को अपनी स्मार्टवॉच से पेयर करना पड़ेगा।

Realme Watch T1 के सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर और हार्ट रेट ब्लड ऑक्सीजन सेंसर शामिल हैं। वॉत रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग प्रदान करती है। इसमें SpO2 मॉनिटरिंग और स्लीप एनालिसस मौजूद है।
Advertisement

Realme ने वॉच टी1 में 110 स्पोर्ट्स मोड दिए हैं, इनमें बैडमिंटन, इलिप्टिकल, हाइकिंग और वॉकिंग शामिल हैं। स्मार्टवॉच 50 से अधिक वॉच फेस को भी सपोर्ट करती है। यह 5ATM (50 मीटर) वाटरप्रूफ भी है, जिसका मतलब है कि आप इसे तैरते या नहाते समय इस्तेमाल कर सकते हैं।

रियलमी वॉट टी1 में फास्ट मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि वॉच की 90 प्रतिशत बैटरी महज 35 मिनट में चार्ज हो जाएगी। इसके अलावा, स्मार्टवॉच में 228mAh की बैटरी मौजूद है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज पर 7 गिन तक की यूसेज प्रदान करता है। यह फोन 10.2mm मोटा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  10. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.