Realme Watch S इन खूबियों के साथ 2 नवंबर को होगी लॉन्च

टीज़र के अनुसार, Realme Watch S में हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीज़न जैसे कई हेल्थ मॉनिटर फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें 16 स्पोर्ट्स मोड और 15 दिन की बैटरी लाइफ दी जाएगी।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2020 12:33 IST
ख़ास बातें
  • Realme Watch S में मिलेगा 1.3 इंच ऑटो-ब्राइटनेस एडजस्टमेंट डिस्प्ले
  • Realme Watch S Pro को आने वाले महीनों में लॉन्च किया जा सकता है
  • रियलमी वॉच एस प्रो में 1.39 इंच टच एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है

Realme Watch S को सबसे पहले पाकिस्तान में लॉन्च किया जाएगा

Realme Watch S को ग्लोबली 2 नवंबर को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टवॉच हार्ट-रेट और ब्लड ऑक्सीज़न मॉनिटर, 16 स्पोर्ट्स मोड्स और 15 दिन तक की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स से लैस होगी। इस स्मार्टवॉच को सबसे पहले पाकिस्तान में लॉन्च किया जाएगा। रियलमी वॉच एस में सर्कुलर डायल दिया जाएगा, जो कि विभिन्न वॉचफेस और कलर स्ट्रैप्स से लैस होगी। Realme Watch S Pro को भी आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन कंपनी ने फिलहाल इस संबंध में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

Realme Watch S को वर्चुअल इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा, यह इवेंट Realme के फेसबुक और यूट्यूब पेज पर 2 नवंबर को लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। रियलमी ने रियलमी वॉच एस के लॉन्च इवेंट की घोषणा अपने ट्विटर हैंडल के जरिए की है। उम्मीद की जा सकती है कि लॉन्च से पहले रियलमी वॉच एस से संबंधित अन्य जानकारियां का खुलासा कंपनी द्वारा किया जा सकता है।
 

Realme Watch S specifications

रियलमी वॉच एस में 1.3 इंच ऑटो-ब्राइटनेस एडजस्टमेंट डिस्प्ले दिया जाएगा। टीज़र के अनुसार, इसमें हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीज़न जैसे कई हेल्थ मॉनिटर फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें 16 स्पोर्ट मोडस् और 15 दिन की बैटरी लाइफ दी जाएगी।

इसी के साथ Realme Watch S Pro को आने वाले महीनों में लॉन्च किया जा सकता है, जिसका खुलासा कंपनी ने IFA Berlin 2020 के दौरान किया है। इस स्मर्टवॉच में राउंड डायल और एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। US FCC लिस्टिंग के अनुसार, रियलमी वॉच एस प्रो में 1.39 इंच टच एमोलेड डिस्प्ले और 420 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  4. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  5. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  7. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  8. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  9. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  10. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.