Realme Buds Air 8 TWS ईयरफोन्स Rs 3,799 में लॉन्च, 58 घंटे की बैटरी के साथ Hi-Res ऑडियो!

Realme Buds Air 8 को खरीदने वाले शुरुआती ग्राहकों को 200 रुपये की फ्लैट छूट मिलेगी, जिससे इनकी इफेक्टिव कीमत 3,599 रुपये हो जाएगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 जनवरी 2026 18:59 IST
ख़ास बातें
  • Realme Buds Air 8 में 55dB तक Active Noise Cancellation
  • LHDC 5.0 और 3D Spatial Audio का सपोर्ट
  • 58 घंटे तक बैटरी बैकअप का दावा

Photo Credit: Realme

Realme ने भारत में Buds Air 8 को लॉन्च किया है। इसी इवेंट में कंपनी Realme 16 Pro सीरीज को लॉन्च कर चुकी है। नए TWS ईयरबड्स की सबसे बड़ी खासियत इनमें दिया गया 55dB तक का Active Noise Cancellation (ANC), डुअल-ड्राइवर सेटअप, Hi-Res Audio और LHDC 5.0 सपोर्ट और 58 घंटे तक का बैटरी बैकअप है। Realme Buds Air 8 में कंपनी ने AI-बेस्ड फीचर्स भी जोड़े हैं, जिससे यह सेगमेंट में ज्यादा प्रीमियम ऑफर बनकर सामने आता है।

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो Realme Buds Air 8 में 11mm + 6mm का डुअल-ड्राइवर सेटअप दिया गया है। नॉइज कंट्रोल के लिए इन ईयरबड्स में 55dB तक का रियल-टाइम ANC दिया गया है। इसमें Ear Canal Adaptive ANC फीचर शामिल है, जो कान के शेप और पहनने के तरीके के हिसाब से नॉइज कैंसलेशन को एडजस्ट करता है।

कॉलिंग के लिए Realme Buds Air 8 में छह माइक्रोफोन सिस्टम दिया गया है, जिसमें हर ईयरबड में तीन माइक्स मौजूद हैं। कनेक्टिविटी के लिए ये ईयरबड्स Bluetooth 5.4 पर काम करते हैं और इनमें तीन डिवाइस कनेक्शन, Swift Pair और 45ms लो-लेटेंसी गेमिंग मोड का सपोर्ट दिया गया है। ये SBC, AAC और LHDC 5.0 ऑडियो कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं और इन्हें Hi-Res Audio सर्टिफिकेशन भी मिला है। 

Realme का दावा है कि LHDC 5.0 के जरिए 96kHz तक की सैंपलिंग रेट और 1000kbps तक की ट्रांसमिशन स्पीड मिलती है। बेहतर बेस आउटपुट के लिए इसमें Realme का NextBass एल्गोरिदम दिया गया है, साथ ही HRTF-बेस्ड 3D Spatial Audio सपोर्ट भी मिलता है। AI फीचर्स की बात करें तो Realme Buds Air 8 में AI Live Translator और Face-to-Face Translation फीचर मिलता है, जो 30 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है।

हर ईयरबड में 62mAh की बैटरी दी गई है, जबकि चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी के मुताबिक, ANC ऑफ और 50 प्रतिशत वॉल्यूम पर ये ईयरबड्स 14 घंटे का सिंगल चार्ज बैकअप और केस के साथ 58 घंटे तक का टोटल प्लेबैक दे सकते हैं। चार्जिंग केस और ईयरबड्स को पूरी तरह चार्ज होने में करीब दो घंटे लगते हैं। Realme का दावा है कि 1,000 चार्जिंग साइकल्स के बाद भी बैटरी की 80 प्रतिशत हेल्थ बनी रहेगी।

Advertisement

Realme Buds Air 8 में IP55 रेटिंग दी गई है, जिससे ये धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहने का दावा करते हैं। चार्जिंग केस में ज्योमैट्रिक थ्री-पार्ट डिजाइन और बायो-बेस्ड सिलिकॉन फिनिश दी गई है, जबकि चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट मौजूद है।

कीमत की बात करें तो Realme Buds Air 8 की भारत में कीमत 3,799 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 200 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद इनकी इफेक्टिव कीमत 3,599 रुपये हो जाती है। ये ईयरबड्स Master Grey, Master Gold और Master Purple कलर ऑप्शंस में आए हैं। इनकी बिक्री 16 जनवरी से दोपहर 12 बजे Flipkart, Amazon, Realme India वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।

 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Value for money
  • Feature-rich
  • Long battery life
  • Custom equaliser
  • Bad
  • Shrill highs
  • Irresponsive gesture controls
  • Easily scratchable body
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Purple

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  14. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.