Realme Buds Air 6, Buds Air 6 Pro ईयरबड्स लॉन्च, 40 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ इन फीचर्स से लैस

Realme Buds Air 6 Pro में एक ड्यूल ड्राइवर सेटअप मिलता है, जिसमें 6 मिमी ट्वीटर और 11 मिमी वूफर शामिल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 मई 2024 18:11 IST
ख़ास बातें
  • Realme Buds Air 6 की कीमत 269 युआन (लगभग 3,090 रुपये) है।
  • Realme Buds Air 6 Pro की कीमत 469 युआन (लगभग 5,428 रुपये) है।
  • Realme GT Neo 6 में 12.4 मिमी टाइटेनियम प्लेटेड डायनेमिक ड्राइवर हैं।

Realme Buds Air 6 Pro में 11mm वूफर दिए गए हैं।

Photo Credit: Realme China

Realme ने हाल ही में चीनी बाजार में Realme GT Neo 6 के साथ नए Realme Buds Air 6 और Buds Air 6 Pro TWS ईयरबड्स को भी पेश किया है। यहां हम आपको Realme Buds Air 6 और Buds Air 6 Pro TWS के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme GT Neo 6 Price


Realme Buds Air 6 की कीमत 269 युआन (लगभग 3,090 रुपये) है। वहीं Buds Air 6 Pro की कीमत 469 युआन (लगभग 5,428 रुपये) है। ये दोनों ईयरबड्स वर्तमान में JD.com और चीन में Realme की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।


Advertisement
Realme GT Neo 6 के स्पेसिफिकेशंस


Realme GT Neo 6 में 12.4 मिमी टाइटेनियम प्लेटेड डायनेमिक ड्राइवर हैं। ये बेहतर अनुभव के लिए LHDC 5.0 और Hi-Res ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। ईयरबड्स डायनामिक बेस और 50 डेसिबल तक एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन (ANC) का सपोर्ट करती है। मोबाइल गेमर्स के लिए एक गेमिंग मोड भी है जो लेटेंसी को घटाकर केवल 55ms तक कर देता है। यूजर्स इन ईयरबड्स को एक ही समय में दो डिवाइस के साथ भी कनेक्ट कर सकते हैं।

बैटरी बैकअप की बात करें तो एक बार फुल चार्ज करने पर यह चार्जिंग केस के साथ 40 घंटे तक चल सकता है। सिर्फ 7 मिनट की चार्जिंग में 7 घंटे का ऑडियो प्लेबैक मिलता है। ईयरबड्स IP55 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे पानी और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी का सपोर्ट करने वाले ईयरबड्स टच कंट्रोल प्रदान करते हैं। 


Advertisement
Realme Buds Air 6 Pro के स्पेसिफिकेशंस


Realme Buds Air 6 Pro में एक ड्यूल ड्राइवर सेटअप मिलता है, जिसमें 6 मिमी ट्वीटर और 11 मिमी वूफर शामिल है। यह ड्यूल नॉयज कैंसलेशन करने वाले माइक्रोफोन के साथ 50dB ANC को बरकरार रखता है जो नॉयज को 4000Hz तक कम करता है। ईयरबड्स में कॉल के लिए AI डीप नॉयज कैंसलेशन फीचर भी है। बैटरी बैकअप के मामले में ईयरबड्स फुल चार्जिंग में चार्जिंग केस के साथ 40 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। वहीं सिर्फ 7 मिनट की चार्जिंग में 7 घंटे का ऑडियो प्लेबैक मिलता है। ईयरबड्स IP55 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे पानी और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इसके अलावा बहुत कुछ दोनों वेरिएंट में समान है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.