Realme Buds Air 5 Pro ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च, 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ

Realme Buds Air 5 Pro TWS ईयरबड्स की कीमत CNY 399 (लगभग 4,722 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मई 2023 14:09 IST
ख़ास बातें
  • Realme ने Realme Buds Air 5 Pro ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं।
  • Realme Buds Air 5 Pro TWS ईयरबड्स की कीमत CNY 399 (लगभग 4,722 रुपये) है।
  • Realme Buds Air 5 Pro 40 घंटे तक बैटरी लाइफ प्रदान कर सकते हैं।

Realme Buds Air 5 Pro सिंगल चार्ज में 40 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं।

Photo Credit: Realme

Realme ने चीनी बाजार में Realme 11 सीरीज के साथ Realme Buds Air 5 Pro ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को लॉन्च कर दिया है। चीनी ब्रांड के नए TWS ईयरबड्स पानी से सुरक्षा के लिए IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं। 40 घंटे तक बैटरी लाइफ का दावा करने वाले ईयरबड्स नॉयज कैंसलेशन का भी सपोर्ट करते हैं। इन ईयरबड्स की सेल 31 मई से रियलमी चीन की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू होगी। यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि Realme Buds Air 5 Pro ट्रू वायरलेस ईयरबड्स में क्या कुछ खास दिया गया है।

Realme Buds Air 5 Pro की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो Realme Buds Air 5 Pro TWS ईयरबड्स की कीमत CNY 399 (लगभग 4,722 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो ईयरबड्स वर्तमान में Realme ऑनलाइन स्टोरे पर सिर्फ चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो TWS ईयरबड्स The City of Sunrise और Starry Night Dark कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। ईयरबड्स की बिक्री 31 मई से शुरू होगी।

Realme Buds Air 5 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Realme Buds Air 5 Pro में दो ड्राइवर्स दिए गए हैं, जिसमें 11mm वूफर और 6mm माइक्रो प्लेन ट्विटर हैं। ईयरबड्स 50dB तक नॉयज रिडक्शन का सपोर्ट करते हैं। Realme Buds Air 5 Pro में 6 माइक्रोफोन AI डील कॉल नॉयज रिडक्शन, बीमफॉर्मिंग नॉयज रिडक्शन टेक्नोलॉजी के साथ एडवांस्ड ENC और क्लियर साउंड के लिए DNN एल्गोरिदम दिया गया है। ये एकोस्टिक साउंड के लिए 20-40KHz की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज देते हैं। ईयरबड्स ब्लूटूथ v5.3 के साथ AAC, SBC और LDAC जैसे ऑडियो कोडेक्स का सपोर्ट करते हैं।

बैटरी बैकअप की बात की जाए तो ईयरबड्स एक बार चार्ज होकर चार्जिंग केस के साथ 40 घंटे तक बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। वहीं बिना चार्जिंग केस के 11 घंटे तक इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको बता दें कि Realme Buds Air 5 Pro को फुल चार्ज करने में 2 घंटे का समय लगता है। अन्य फीचर्स में गेमिंग के लिए 40ms लो लेटेंसी मोड, IPX5 वाटरप्रूफ रेटिंग और USB टाइप-सी पोर्ट शामिल है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

White

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.