Ray-Ban Meta Gen 1 स्मार्ट ग्लासेज पर भारी डिस्काउंट, ऐसे खरीदें

Meta ने आज 21 नवंबर से भारत में EssilorLuxottica के साथ साझेदारी में तैयार किए गए Ray-Ban Gen 1 स्मार्ट ग्लास की बिक्री शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 नवंबर 2025 11:59 IST
ख़ास बातें
  • Ray-Ban Meta Gen 1 कलेक्शन में कई फ्रेम और लेंस वैरिएंट शामिल हैं।
  • Ray-Ban Meta Gen 1 में Meta AI इंटीग्रेशन है जिससे सवाल पूछ सकते हैं।
  • Ray-Ban Meta Gen 1 में Meta AI के साथ हिंदी में संवाद कर सकते हैं।

Ray-Ban Meta Gen 1 में Meta AI इंटीग्रेशन है।

Photo Credit: Ray-Ban

Meta ने आज 21 नवंबर से भारत में EssilorLuxottica के साथ साझेदारी में तैयार किए गए Ray-Ban Gen 1 स्मार्ट ग्लास की बिक्री शुरू कर दी है। यह स्मार्ट ग्लास ई-कॉमर्स साइट Amazon, Flipkart और Reliancedigital की आधिकारिक साइट पर शुरू कर दी है। Ray-Ban Meta Gen 1 कलेक्शन में कई फ्रेम और लेंस वैरिएंट शामिल हैं। इन ग्लासेस में Meta AI इंटीग्रेशन है जिससे यूजर्स पूछताछ कर सकते हैं। यहां हम आपको Ray-Ban Meta Gen 1 ग्लासेस के फीचर्स से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Ray-Ban Meta Gen 1 Price

Ray-Ban Meta Gen 1 स्मार्ट ग्लासेज की शुरुआती कीमत 29,900 रुपये है, जिसे इस साल मई में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्ट ग्लासेज Ray-Ban.com और देश भर के कई ऑप्टिकल और सनग्लास स्टोर्स से उपलब्ध है। अब यह Amazon, Flipkart और Reliancedigital की आधिकारिक साइट पर 20 प्रतिशत की छूट और बैंक ऑफर समेत 22,920 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार, यह ऑफर 1 दिसंबर को खत्म हो रहा है। ग्राहक इन्हें 1,919 रुपये प्रति माह की शुरुआती ईएमआई से खरीदा जा सकता है।

Advertisement

Ray-Ban Meta Gen 1 Features

Ray-Ban Meta Gen 1 कलेक्शन में कई फ्रेम और लेंस वैरिएंट शामिल हैं। इन ग्लासेस में Meta AI इंटीग्रेशन है जिससे यूजर्स पूछताछ कर सकते हैं, सूचना पा सकते हैं और हैंड्स-फ्री कंट्रोल के लिए वॉइस कमांड के जरिए ग्लासेज से जुड़ सकते हैं। इस कलेक्शन में क्लासिक रे-बैन फ्रेम स्टाइल और प्रिस्क्रिप्शन, सन, पोलराइज्ड और ट्रांजिशन लेंस के ऑप्शन उपलब्ध हैं। इन ग्लासेज के साथ एक कॉम्पैक्ट चार्जिंग केस भी आता है। प्राइवेसी के लिए एक विजिबल कैप्चर एलईडी इंडिकेटर है जो कैमरा उपयोग होने पर ऑन होता है। इससे आस-पास मौजूद लोगों को रिकॉर्डिंग एक्टिविटी का संकेत मिलता है।

हिंदी भाषा का सपोर्ट, जिससे यूजर्स अब Meta AI के साथ हिंदी में संवाद कर सकते हैं। सेलिब्रिटी एआई वॉइस में दीपिका पादुकोण की आवाज को Meta AI के लिए एक इंटरैक्टिव ऑप्शन के तौर पर पेश किया गया है। फेस्टिव सीजन के लिए उपलब्ध रीस्टाइल फीचर यूजर्स को Hey Meta रीस्टाइल कमांड का उपयोग करके फोटो को बदलने की सुविधा देता है जिससे लाइट, कलर और सेलिब्रेट्री थीम शामिल की जा सके। Meta यूपीआई लाइट पेमेंट इंटीग्रेश की टेस्टिंग करने का प्लान बना रहा है। यह फीचर यूजर्स को एक क्यूआर कोड देखकर और Hey Meta स्कैन एंड पे कमांड देकर 1 हजार रुपये से कम के क्विक ट्रांजेक्शन करने के लिए सुविधा प्रदान करेगी। इसके जरिए सीधे ग्लासेज के जरिए बिना रुकावट और सुरक्षित माइक्रो ट्रांजेक्शन को आसान बनाना है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Meta, Amazon, Flipkart, Reliance Digital

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.