Pixel Watch 5 में मिलेगी 3GB रैम, Qualcomm की चिप! गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में खुलासा

लीक्स में इसके डिजाइन का खुलासा हो चुका है। कहा गया है कि डिजाइन पुरानी पिक्सल वॉच के जैसा रहने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 जुलाई 2026 18:56 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग स्मार्टवॉच को गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में देखा गया है
  • यह स्मार्टवॉच godric कोडनेम के साथ बताई गई है
  • Pixel Watch 5 में 3GB रैम इसकी परफॉर्मेंस को सुपर स्मूद बना सकती है

Pixel Watch 5 को लेकर हालिया लीक्स में इसके डिजाइन का खुलासा हो चुका है।

Google Pixel Watch 5 को लेकर बड़ा खुलासा सामने आ रहा है। कंपनी की अपकमिंग स्मार्टवॉच को गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में देखा गया है जहां पर इसके चिपसेट और रैम के बारे में जानकारी मिलती है। अपडेट बताता है कि अपकमिंग पिक्सल वॉच में बहुत ही स्मूद परफॉर्मेंस मिलने वाली है। क्वालकॉम का चिपसेट इसके अंदर कंपनी इस्तेमाल करने वाली है। साथ ही रैम को लेकर सबसे चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। गूगल पिक्सल वॉच का लॉन्च अब काफी नजदीक कहा जा रहा है। आइए जानते हैं डिटेल। 

Pixel Watch 5 लॉन्च के कगार पर है। स्मार्टवॉच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इसे गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में स्पॉट (via) किया गया है। यह स्मार्टवॉच godric कोडनेम के साथ बताई गई है। इसमें Qualcomm SW5100 प्रोसेसर मिलने वाला है। चिपसेट में चार ARM Cortex-A53 कोर मिलते हैं। इसमें Adreno 702 GPU मिलने वाला है। यह Wear OS पर रन करेगी। सबसे बड़ा खुलासा रैम को लेकर है। Pixel Watch 5 में 3GB रैम मिलने वाली है जो इसकी परफॉर्मेंस को सुपर स्मूद बना सकती है। 

Advertisement

Pixel Watch 5 को लेकर हालिया लीक्स में इसके डिजाइन का खुलासा हो चुका है। दावा किया गया है कि डिजाइन पुरानी पिक्सल वॉच के जैसा रहने वाला है। लेकिन इसमें आकर्षक रंगों को शामिल किया गया है। Dark Anthracite, Natural Silver, Pyrite, और Warm Gold जैसे ऑप्शन इसमें शामिल किए गए हैं। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो डायल पर कर्व्ड ग्लास मिल सकता है। चार्जिंग पिन साइड में मौजूद होंगीं।

Pixel Watch 5 में दो वेरिएंट्स पेश किए जा सकते हैं जिसमें 41mm और 45mm के साथ एक Wi-Fi वेरिएंट होगा। जबकि दूसरा LTE वेरिएंट होगा। इस जेनरेशन को कंपनी बड़ी बैटरी के साथ उतार सकती है। इसकी प्राइसिंग को लेकर कहा गया है कि यह लगभग 4500 रुपये की कीमत के आसपास पेश की जा सकती है। Pixel Watch 5 का लॉन्च अगले महीने देखने को मिल सकता है। Pixel Watch 5 संभावित रूप से 12 अगस्त को लॉन्च की जा सकती है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.