55 घंटों तक बैटरी लाइफ के साथ Philips ने लॉन्‍च किए 4 TWS ईयरबड्स, एक ईयरफोन, जानें खूबियां

Philips : सभी प्रोडक्‍ट्स 5 हजार रुपये से कम की रेंज में आते हैं। कीमत के हिसाब से इनकी खूबियां भी अलग हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 नवंबर 2024 15:03 IST
ख़ास बातें
  • फ‍िलिप्‍स के नए ईयरबड्स और वायरलैस ईयरफोन्‍स
  • 5 हजार रुपये से कम में किए गए लॉन्‍च
  • 55 घंटों तक की बैटरी लाइफ करते हैं ऑफर

सभी प्रोडक्‍ट्स Amazon और Flipkart के अलावा रिटेलर्स से लिए जा सकते हैं।

Philips ने भारत में 4 नए TWS ईयरबड्स और एक ऑन-ईयर हेडफोन को लॉन्‍च किया है। ये सभी अलग-अलग डिजाइन और फीचर्स की पेशकश करते हैं। सभी प्रोडक्‍ट्स 5 हजार रुपये से कम की रेंज में आते हैं। कीमत के हिसाब से इनकी खूबियां भी अलग हैं। ईयरबड्स में सबसे महंगा Philips TAT1108 मॉडल है, जिसमें अच्‍छा साउंड और सॉलिड बास मिलने का दावा कंपनी ने किया है। दावा है कि कॉम्‍पैक्‍ट स्‍टाइल वाले ये ईयरबड्स क्लियर कॉल क्‍वॉलिटी पेश करते हैं।  
 

Philips TWS earbuds Price in India 

Philips TAT1108 के दाम 3,599 रुपये हैं। Philips TAT1179 की कीमत 3,099 रुपये है। Philips TAT1209 के प्राइस 2999 रुपये हैं और Philips TAT1169 की कीमत 2399 रुपये है। फ‍िलिप्‍स ने TAH4209 मॉडल नंबर के साथ वायरलैस हेडफोन भी लॉन्‍च किया है, जो 4999 रुपये में आता है। ये सभी प्रोडक्‍ट्स Amazon और Flipkart के अलावा रिटेलर्स से लिए जा सकते हैं। 
Advertisement
 

Philips TWS Features, Specifications 

सबसे पहले बात फ‍िलिप्‍स TAT1108 की। इसमें 6एमएम के डायनैमिक ड्राइवर्स लगाए गए हैं। डिजाइन में कॉम्‍पैक्‍ट ये ईयरबड्स अच्‍छा साउंड और सॉलिड बास ऑफर करते हैं। एआई पावर्ड माइक्रोफोन होने की वजह से इनमें क्लियर कॉल क्‍वॉलिटी मिलती है। IPX4 रेटिंग मिली है, जो इन्‍हें पानी से होने वाले नुकसान से बचाती है। दावा है कि ईयरबड्स कुल 15 घंटों का प्‍लेबैक सिंगल चार्ज में देते हैं। इन्‍हें ब्‍लैक, वाइट और ब्‍लू कलर्स में लिया जा सकता है। 

वहीं, फ‍िलिप्‍स TAT1179 में 45 घंटों की बैटरी लाइफ सिंगल चार्ज में मिलती है। इनमें 10mm के ड्राइवर्स लगे हैं, जो एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन यानी ईएनसी की पेशकश करते हैं। ये भी IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं। चार कलर्स में लिए जा सकते हैं। 
Advertisement

तीसरे ईयरबड्स Philips TAT1209 को बेहतर बास के लिए तैयार किया गया है। 18 घंटों के प्‍लैबैक के दौरान ये धनधनाती आवाज पेश करेंगे। वॉइस असिस्‍टेंट का सपोर्ट भी इनमें हैं। तीन कलर्स में आते हैं।  

चौथे ईयरबड्स Philips TAT1169 में 55 घंटों की बैटरी लाइफ सिंगल चार्ज में मिलती है। इनमें 12एमएम के ड्राइवर्स लगाए गए हैं। एआई पावर्ड ENC की सुविधा है, जिससे क्लियर वॉइस कॉल मिलती है। ये फास्‍ट चार्जिंग, लो लेटेंसी को सपोर्ट करते हैं। 
Advertisement

इसके अलावा जिन यूजर्स को ऑन-ईयर हेडफोन पहनना है, वो TAH4209 वायरलैस हेडफोन ले सकते हैं। इनके हेडबैंड एडजस्‍ट किए जा सकते हैं। 32mm के निओडायमियम ड्राइवर्स इनमें लगाए गए हैं। 55 घंटों का प्‍लेटाइम इनमें मिलता है। सिर्फ 15 मिनट चार्ज करके इन्‍हें 2 घंटे इस्‍तेमाल किया जा सकता है। इन्‍हें चार कलर्स में लिया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  3. Apple Event 2026 LIVE: लॉन्च हुए iPhone 18 Pro मॉडल्स और iPhone Duo फोल्डेबल फोन यहां देखें सभी अपडेट्स
  4. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  2. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  3. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  4. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  5. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  6. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  7. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  8. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  9. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  10. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.