मात्र 2500 रुपये में ब्लूटूथ कॉलिंग वाली Pebble Cosmos Vogue स्मार्टवॉच लॉन्च, Apple जैसा है लुक

कीमत की बात की जाए तो Pebble Cosmos Vogue की कीमत 2,499 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जून 2023 15:23 IST
ख़ास बातें
  • Pebble Cosmos Vogue में 1.96 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • कीमत की बात की जाए तो Pebble Cosmos Vogue की कीमत 2,499 रुपये है।
  • Pebble Cosmos Vogue में 7 दिनों तक चलने वाली 240mAh की बैटरी दी गई है।

Pebble Cosmos Vogue में में 1.96 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Pebble

Pebble ने भारतीय बाजार में Cosmos लाइनअप में अपनी नई स्मार्टवॉच Pebble Cosmos Vogue लॉन्च कर दी है। नई स्मार्टवॉच में स्टाइलिश और फैशन सेंट्रिक डिजाइन दिया गया है। Cosmos Vogue में 1.96 इंच की डिस्प्ले और दमदार हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। आइए इस नई स्मार्टवॉच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Pebble Cosmos Vogue की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Pebble Cosmos Vogue की कीमत 2,499 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह Jet Black और Midnight Blue silicone के साथ Obsidian Black और Classic Gold मैटलिक स्ट्रैप्स में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो यह स्मार्टवॉच ब्रांड की वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर भी उपलब्ध है। 


Pebble Cosmos Vogue के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Pebble Cosmos Vogue में 1.96 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है। इसमें ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले मोड और कई कस्टमाइजेबल वॉच फेस का सपोर्ट मिलता है। सेफ्टी के लिए यह स्मार्टवॉच वाटर रेसिस्टेंट IP67 सर्टिफाइड है। यह स्मार्टवॉच स्क्वाअर डायल के साथ आती है, जिसमें दाईं ओर रोटेटिंग क्राउन फंक्शन मिलता है। इस स्मार्टवॉच में मैटलिक स्ट्रैप मिलता है। 
Advertisement

फिटनेस के मामले में इस स्मार्टवॉच में हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर और स्लीप ट्रैकर दिया गया है। इस स्मार्टवॉच में जेन मोड दिया गया है और यह कई स्पोर्ट्स मोड्स का सपोर्ट करती है। नई स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फंक्शन के लिए बिल्ट इन माइक और स्पीकर दिया गया है। यह स्मार्टवॉच वॉयस एसिस्टेंट का सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स में म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल, वैदर अपडेट्स केलकुलेटर, फाइंड माय फोन, स्मार्ट नोटिफिकेशंस और काफी कुछ शामिल है। बैटरी बैकअप के मामले में यह वॉच सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक चलने वाली 240mAh की बैटरी से लैस है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Jet Black, Midnight Blue, Obsidian Black, and Classic Gold

Display Size

50mm

Compatible OS

Android, iOS

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Rectangle

Display Type

AMOLED
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.