सिंगल चार्ज में 8 दिन चलने वाली स्मार्ट रिंग Oura Ring 4 हुई लॉन्च, जानें कीमत

यह टाइटेनियम बिल्ड के साथ आती है और 6 कलर वेरिएंट्स में पेश की गई है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2024 11:26 IST
ख़ास बातें
  • यह टाइटेनियम बिल्ड के साथ आती है
  • हार्ट रेट मॉनिटरिंग, टेम्परेचर सेंसर जैसे सभी जरूरी सेंसर इसमें दिए हैं
  • यह रिंग कंपनी ने कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में पेश की है

Oura Ring 4 में 8 दिन का बैकअप मिल जाता है।

Photo Credit: Oura

स्मार्ट वियरेबल्स में Oura Ring 4 मार्केट में लॉन्च हुई है। यह रिंग कंपनी ने कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में पेश की है। यह टाइटेनियम बिल्ड के साथ आती है और 6 कलर वेरिएंट्स में पेश की गई है। इसमें स्मार्ट सेंसिंग तकनीक कंपनी ने इस्तेमाल की है जो ज्यादा सटीक हेल्थ और एक्टिविटी रीडिंग दे सकती है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, टेम्परेचर सेंसर आदि समेत सभी जरूरी हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिल जाते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Oura Ring 4 Price, Availability

Oura Ring 4 की कीमत 349 डॉलर (लगभग 29,300 रुपये) से शुरू होती है। यह 12 तरह के साइज में आती है जो कि 4 से लेकर 15 तक उपलब्ध हैं। कलर वेरिएंट्स में Black, Brushed Silver, Gold, Rose Gold, Silver, और Stealth जैसे शेड्स का ऑप्शन दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह स्मार्ट रिंग US, UK और कई यूरोपीय देशों में प्री-ऑर्डर की जा सकती है। सेल 15 अक्टूबर से शुरू होगी। 
 

Oura Ring 4 Specifications, Features

Oura Ring 4 में एक लाइट, नॉन-एलर्जिक, फुल टाइटेनियम बॉडी मिलती है। इसमें 100m वाटर रसिस्टेंस दिया गया है। कंपनी कहना है कि इसमें स्मार्ट सेंसिंग टेक्नोलॉजी एक एडवांस्ड एल्गोरिदम के साथ आती है जो ज्यादा सटीक हेल्थ एक्टिविटी दिखा सकती है। इसमें रेड और इंफ्रारेड LED लगी हैं जो ब्लड ऑक्सीजन लेवल, हार्ट रेट, बॉडी टेम्परेचर आदि को सटीक तरीके से माप सकती है। इसमें Oura App का सपोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से डिटेल में यूजर स्ट्रेल लेवल, एक्टिविटी, और रीप्रोडक्टिव हेल्थ आदि के बारे में जानकारी पा सकता है। 

Oura Ring 4 की बैटरी लाइफ के बारे में बात करें तो इसमें 8 दिन का बैकअप मिल जाता है। यानी सिंगल चार्ज में इसे 8 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। वियरेबल को पूरी तरह से चार्ज में होने में 20 से 80 मिनट का समय लगता है जो कि पावर लेवल पर निर्भर करता है। साइज के अनुसार इसके साथ चार्जर मिल जाता है जिसमें USB Type-C सपोर्ट है। 
Advertisement

यह स्मार्ट रिंग Bluetooth Low Energy कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है। इसके डाइमेंशन की बात करें तो यह 7.90mm चौड़ी है और 2.8mm मोटी है। इसका वजन 3.3g से 5.2g है जो कि साइज के अनुसार आता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउं
#ताज़ा ख़बरें
  1. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  7. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  10. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.