Oppo Watch भारत में जुलाई में हो सकती है लॉन्चः रिपोर्ट

Oppo Watch फ्लैक्सिबल कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ आती है और इसमें दायीं ओर दो फिज़िकल बटन दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच क्वालकॉम स्नैपड्रैगन वियर 2500 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें आपको 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज मिलती है।

Oppo Watch भारत में जुलाई में हो सकती है लॉन्चः रिपोर्ट

Oppo Watch में दो डायल वेरिएंट उपलब्ध हैं

ख़ास बातें
  • Oppo Watch स्लिप पैटर्न और हार्ट रेट पैटर्न को करती है मॉनीटर
  • ओप्पो वॉच की भारतीय कीमत का फिलहाल नहीं हुआ खुलासा
  • Oppo Reno 4 Pro के साथ भारत में लॉन्च हो सकती है ओप्पो वॉच
विज्ञापन
Oppo Watch कथित रूप से भारत में Oppo Reno 4 Pro स्मार्टफोन के साथ लॉन्च हो सकती है। रिपोर्ट की मानें, तो ओप्पो रेनो 4 सीरीज़ भारत में जुलाई के तीसरे हफ्ते में लॉन्च की जा सकती है। बता दें, ओप्पो वॉच को मार्च में चीन में लॉन्च किया जा चुका है, जो Oppo Find X2 सीरीज़ के साथ पेश की गई थी। हालांकि, ओप्पो फाइंड एक्स2 सीरीज़ को भारत में जून में लॉन्च किया गया था, ऐसे में अब स्मार्ट वॉच का भारत आना बाकी है।

इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का हवाला देते हुए MySmartPrice की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। हालांकि, इस रिपोर्ट Oppo Watch लॉन्च की सही तारीख का खुलासा नहीं किया गया है और ना ही इसकी कीमत की ओर कोई संकेत दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो ओप्पो स्मार्टवॉच भारत में Oppo Reno 4 Pro के साथ लॉन्च हो सकती है। कंपनी ने पिछले महीने खुलासा किया था कि ओप्पो रेनो 4 मॉडल्स भारत में स्थानीय फीचर्स के साथ आएंगे।
 

Oppo Watch price

ओप्पो वॉच की कीमत की बात करें, तो इसके 41mm वेरिएंट की कीमत चीन में CNY 1,499 (लगभग 16,000 रुपये) है, जबकि 46mm वेरिएंट दो विकल्प में पेश किया गया है वो है एल्यूमीनियम और स्टील। इसकी कीमत CNY 1,999 (लगभग 21,500 रुपये) है।
 

Oppo Watch specifications

ओप्पो वॉच फ्लैक्सिबल कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ आती है और इसमें दायीं ओर दो फिज़िकल बटन दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच क्वालकॉम स्नैपड्रैगन वियर 2500 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें आपको 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज मिलती है। 41mm वेरिएंट में 6.1 इंच वर्गाकार डिस्प्ले के साथ 320x360 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता है, जबकि 46mm मॉडल के साथ 1.91 इंच डिस्प्ले के साथ 402x476 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता है। 46mm मॉडल 5 ATM वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है, वहीं 41mm वाला वेरिएंट 3ATM रेटिंग के साथ आता है।

यह ओप्पो वॉच आपके स्लिप पैटर्न और हार्ट रेट पैटर्न को मॉनीटर करती है। इसमें ई-सिम सपोर्ट और VOOC फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी दी गई है। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें आपको एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, बैरोमीटर प्रेशर सेंसर, कंपास, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और कैपेसिटेंस सेंसर आदि मिलते हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  7. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  8. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  9. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »