Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Oppo Watch 5 में 351 mAh की बैटरी मैग्नेटिक चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसकी बैटरी स्टैंडर्ड मोड में सात दिन और लॉन्ग बैटरी मोड में 10 दिनों तक चल सकती है। इस स्मार्टवॉच में एल्युमिनियम केस और स्क्वेयर डायल है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 नवंबर 2026 21:47 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Watch 5 में 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
  • इस स्मार्टवॉच में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स के लिए सपोर्ट है
  • Oppo Watch 5 में 351 mAh की बैटरी है

इस स्मार्टवॉच में 351 mAh की बैटरी मैग्नेटिक चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है

Photo Credit: Oppo

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Oppo ने सोमवार को Oppo Watch 5 को लॉन्च किया है। इस स्मार्टवॉच में 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Oppo Watch 5 में हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सिजन मॉनिटरिंग सहित कई हेल्थ और फिटनेस से जुड़े फीचर्स हैं। इस स्मार्टवॉच मं रनिंग, स्विमिंग, साइक्लिंगऔर बेडमिंटन सहित 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स के लिए सपोर्ट है। यह ऑटोमैटिक तरीके से रनिंग, वॉकिंग और साइक्लिंग को डिटेक्ट कर सकती है और एरोबिक ट्रेनिंग इफेक्ट, फिटनेट लेवल्स और रिकवरी के टाइम सहित वर्कआउट एनालिसिस भी उपलब्ध कराती हैइसके साथ Oppo Reno 17 सीरीज और Oppo Pad Air 6 को भी पेश किया गया है। 

Oppo Watch 5 का प्राइस

इस स्मार्टवॉच का प्राइस CNY 899 (लगभग 12,800 रुपये) का है। Oppo Watch 5 को Moonlight White, Wish Orange, Fairy Tale Green और Starry Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टवॉच के Enchanted Purple वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 999 (लगभग 14,000 रुपये) का है। 

Advertisement

Oppo Watch 5 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस स्मार्टवॉच में 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले (390 × 450 पिक्सल्स) 332 ppi की पिक्सल डेंसिटी और स्पोर्ट्स मोड में 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, NFC और Oppo के Xiaobu Assistant के लिए सपोर्ट है। Oppo Watch 5 के हेल्थ फीचर्स में हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सिजन मॉनिटरिंग और रिस्ट टेम्परेचर ट्रैकिंग शामिल हैं। यह स्मार्टवॉच स्लीप पैटर्न को भी ट्रैक करती है और स्लीप क्वालिटी रिपोर्ट उपलब्ध कराती है। Oppo Watch 5 में रनिंग, स्विमिंग, साइक्लिंगऔर बेडमिंटन सहित 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स के लिए सपोर्ट है। यह ऑटोमैटिक तरीके से रनिंग, वॉकिंग और साइक्लिंग को डिटेक्ट कर सकती है और एरोबिक ट्रेनिंग इफेक्ट, फिटनेट लेवल्स और रिकवरी के टाइम सहित वर्कआउट एनालिसिस उपलब्ध कराती है। 

Oppo Watch 5 में 351 mAh की बैटरी मैग्नेटिक चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसकी बैटरी स्टैंडर्ड मोड में सात दिन और लॉन्ग बैटरी मोड में 10 दिनों तक चल सकती है। यह स्मार्टवॉच सिंगल-फ्रीक्वेंसी L1 सैटेलाइट पोजिशनिंग को सपोर्ट करती है और GPS, BeiDou और Galileo के साथ कम्पैटिबल है। Oppo Watch 5 में एल्युमिनियम केस और स्क्वेयर डायल है। इस स्मार्टवॉच का साइज 42 × 37.27 × 9.2 mm और भार लगभग 25 ग्राम का है। 
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  4. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  5. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  6. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  7. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  8. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
  9. Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
  10. Vivo Pad FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, NCC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.