16 दिन तक की बैटरी लाइफ के साथ Oppo Watch 2 लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Oppo Watch 2 को 27 जुलाई मंगलवार को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह नई स्मार्टवॉच ऑरिज़न Oppo Watch की ही सक्सेसर है, जिसे पिछले साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 जुलाई 2021 12:58 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Watch 2 की सेल चीन में 6 अगस्त से शुरू होगी
  • स्मार्टवॉच में मिलेंगे दो 42mm और 46mm साइज़ वेरिएंट
  • Oppo Enco Air Smart Edition TWS में 8mm ड्राइवर्स मौजूद हैं
Oppo Watch 2 को 27 जुलाई मंगलवार को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह नई स्मार्टवॉच ऑरिज़न Oppo Watch की ही सक्सेसर है, जिसे पिछले साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। ओप्पो वॉच 2 42mm और 46mm साइज़ वर्ज़न में आती है और यह LTE कनेक्टिविटी के लिए ऑप्टिकल ई-सिम को सपोर्ट करती है और इसमें वॉयस कॉलिंग भी शामिल है। पिछले साल के मॉडल के अपग्रेड के तौर पर ओप्पो वॉच 2 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन वियर 4100 प्रोसेसर से लैस है। स्मार्टवॉच को लेकर दावा किया गया है कि यह 16 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करेगी। ओप्पो वॉच के अलावा, चीनी कंपनी ने Oppo Enco Air Smart Edition और Oppo Enco Play को नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स के तौर पर पेश किया है।
 

Oppo Watch 2, Oppo Enco Air Smart Edition, Oppo Enco Play price

Oppo Watch 2 की कीमत CNY 1,299 (लगभग 14,900 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें 42mm (Wi-Fi only) वेरिएंट मिलता है। यह स्मार्टवॉच ई-सिम सपोर्ट के साथ आती है, जिसमें 42mm साइज़ की कीमत CNY 1,499 (लगभग 17,200 रुपये) है और 46mm वर्ज़न की कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,999 रुपये) है। इन तीनों ही वर्ज़न की प्री-बुकिंग चीन में उपलब्ध है, जिसकी सेल 6 अगस्त से होगी। हालांकि, ओप्पो वॉच 2 की ग्लोबल कीमत और लॉन्च की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।  
Advertisement

Watch 2 के साथ ओप्पो ने Enco Air Smart Edition को CNY 199 (लगभग 2,300 रुपये) की कीमत और Enco Play को CNY 399 (लगभग 4,600 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया है
 

Oppo Watch 2 specifications

ओप्पो वॉच 2 Android आधारित ColorOS Watch 2.0 पर काम करती है। इसके 42mm वेरिएंट में 1.75 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ 372x430 पिक्सल रिजॉल्यूशन मौजूद है। जबकि 46mm वर्ज़न में 1.91 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ 402x476 पिक्सल रिजॉल्यूशन मौजूद है। दोनों ही विकल्प 326ppi की पिक्सल डेंसिटी से लैस हैं, जिसमें 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 3डी ग्लास प्रोटेक्शन शामिल है।
Advertisement

इसके अलावा ओप्पो वॉच 2 लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन वियर 4100 प्रोसेसर से लैस है, जबकि पिछले साल लॉन्च हुए वेरिएंट स्नैपड्रैगन वियर 2500 प्रोसेसर से लैस था।

और इसमें 16 जीबी स्टोरेज मिलेगी। यदि यह खबर सच साबित होती है तो ओप्पो वॉच उन चुनिंदा स्मार्टवॉच में से एक होगी, जो कि क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर पर काम करेंगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Apollo4s चिप का इस्तेमाल स्नैपड्रैगन वेयर 4100 के कॉम्बिनेशन में किया जाएगा। इसमें Apollo4s को-प्रोसेसर भी मौजूद है, जिसे Oppo और Ambiq द्वारा डेवलप किया जा रहा है। स्मार्टवॉट में 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज मौजूद है।
Advertisement

प्रीलोडेड फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स की बात करें, तो ओप्पो वॉच 2 में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड, 24-घंटे हार्ट रेट ट्रैकिंग और SpO2 ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग मौजूद है। स्लीप एनालिसिस, स्नोरिंग (खर्राटें) रिस्क एसेस्मेंट और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

Oppo Watch 2 में Wi-Fi 802.11 b/g/n, जीपीएस, एनएफसी और ब्लूटूथ वी5.0 कनेक्टिविटी मौजूद है। एलटीई वेरिएंट में 4जी सपोर्ट के साथ वॉयस कॉलिंग क्षमता दी गई है।
Advertisement

ओप्पो ने इसमें Ultra Dynamic Dual Engine (UDDE) टेक्नोलॉजी दी है जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ को बढ़ाती है। ओप्पो वॉच 2 के 42mm वर्ज़न में 360mAh की बैटरी है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर 10 दिनों तक चल सकती है। हालांकि, वॉच के 46mm वर्ज़न में 510mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 16 दिन तक आपका साथ देती है। वॉच में VOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो कि 10 मिनट के चार्ज पर 1 घंटे तक की यूसेज प्रदान करती है।
Advertisement

42mm वेरिएंट का डायमेंशन 42.78x36.79x11.40mm और भार 31 ग्राम है। जबकि 46mm वेरिएंट का डायमेंशन 46.37x38.51x11.55mm और भार 35 ग्राम है। यह स्मार्टवॉच 5ATM वाटर रसिस्टेंट है।
 

Oppo Enco Air Smart Edition, Oppo Enco Play specifications

Oppo Enco Air Smart Edition TWS ईयरफोन 8mm ऑडियो ड्राइवर्स के साथ आए हैं और यह IP54 रेटेड है। ईयरबड्स को लेकर दावा किया गया है कि इसका लैटेंसी रेट 80 मिलिसेकेंड है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें ब्लूटूथ वी5.2 सपोर्ट मौजूद है। ईयरबड्स में चार्जिंग केस मौजूद है, जिसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग के लिए दिया गया है।

ओप्पो का दावा है कि एनको एयर स्मार्ट एडिशन में 400mAh की बैटरी दी गई है, जो कि चार्जिंग केस के साथ 25 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं।

ओप्पो एनको एयर स्मार्ट एडिशन ईयरबड्स के प्रत्येक ईयरबड्स का भार 4 ग्राम है, वहीं चार्जिंग केस के साथ इसका बार 37 ग्राम है।

Oppo Enco Air Smart Edition की तरह Oppo Enco Play TWS ईयरफोन ब्लूटूथ वी5.2 कनेक्टिविटी के साथ आते हैं और इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग के लिए दिया गया है। इन ईयरबड्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) दिया गया है। Enco Play से जुड़ी अन्य जानकारियों का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Size

42mm

Compatible OS

Android 6.0 and above

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Rectangle

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Headphones
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Headphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  2. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.