Oppo Enco M32 नेकबैंड-स्टाइल ईयरफोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Amazon से मिला इशारा

Oppo Enco M32 नेकबैंड-स्टाइल ईयरफोन के भारत लॉन्च को कंपनी द्वारा टीज़ किया गया है। यह ईयरफोन्स फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी और बेस ड्राइवर्स के साथ आएंगे। आगामी Oppo ईयरफोन्स Oppo Enco M31 ईयरबड्स के सक्सेसर होंगे, जिसे पिछले साल मई महीने में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2021 13:59 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Enco M32 में मिलेगा ब्लैक कलर ऑप्शन
  • Amazon पर उपलब्ध होगा ओप्पो एनको एम32
  • Oppo Enco M31 में 9.2mm डायनमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं
Oppo Enco M32 नेकबैंड-स्टाइल ईयरफोन के भारत लॉन्च को कंपनी द्वारा टीज़ किया गया है। यह ईयरफोन्स फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी और बेस ड्राइवर्स के साथ आएंगे। आगामी Oppo ईयरफोन्स Oppo Enco M31 ईयरबड्स के सक्सेसर होंगे, जिसे पिछले साल मई महीने में लॉन्च किया गया था। फिलहाल, इन ईयरफोन्स की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स संबंधी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। आगामी ईयरफोन्स खरीद के लिए Oppo Enco M31 की तरह Amazon पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, इनमें कई कलर ऑप्शन खरीद के लिए मिल सकते हैं।  

Oppo Enco M32 ईयरफोन्स Amazon.in की माइक्रोसाइट पर लिस्ट हैं, जिसका मतलब यह है कि इन्हें एमेजॉन ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। माइक्रोसाइट पर एक छोटा वीडियो भी पोस्ट किया गया है, जिसमें ईयरफोन्स के फीचर्स की जानकारी मिलती है। यह ईयरफोन फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएंगे, जिसमें 10 मिनट की चार्जिंग के साथ 20 घंटे तक का प्लेबैक प्राप्त होगा। वीडियो में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी देखा जा सकता है। Oppo का दावा है कि यह ईयरफोन्स 35 मिनट में फुल चार्ज हो जाते हैं। Oppo India की वेबसाइट पर भी माइक्रोसाइट बनाई गई है, जिसमें इसी तरह के फीचर्स की जानकारी मौजूद है।

वीडियो क्लिप में ओप्पो एनको एम32 ईयरफोन्स Ergonomic fin डिज़ाइन के साथ देखा जा सकता है और इसमें बेस को बूस्ट करने के लिए 10mm लार्ज डायनमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। अन्य फीचर्स की बात करें, तो इनमें मैग्नेटिक ईयरबड्स मौजूद है, जिसके जरिए ईयरबड्स इस्तेमाल न होने की स्थिती में एक-दूसरेसे चिपक जाते हैं। इन ईयरफोन्स में ग्राहकों को ब्लैक कलर ऑप्शन मिलेगा और इनका भार 33 ग्राम होगा।  

इसकी तुलना में Oppo Enco M31 ईयरफोन्स 10 मिनट की चार्जिंग पर 3 घंटे तक का प्लैबेक प्रदान करते हैं। इनमें 9.2mm डायनमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 मौजूद है। यह ईयरफोन IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं और इसमें AI से लैस नॉइस कैंसिलेशन दिया गया है। इन ईयरफोन्स में म्यूज़िक को कंट्रोल करने के लिए मैग्नेटिक कंट्रोल दिया गया है। ओप्पो एनको एम31 में ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन मिलते हैं।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Decent design, comfortable fit
  • IP55 dust and water resistance
  • Very good battery life, USB Type-C fast charging
  • Loud, energetic, engaging sound
  • Bad
  • Bass is overpowering, detail is lacking
  • Outdoor call quality isn’t very good
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

Wireless

Type

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo Enco M32, Oppo Enco M32 Specifications, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  2. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  3. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  4. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  5. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  8. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  9. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  10. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.