Oppo Band Style रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ 8 मार्च को होगा भारत में लॉन्च

Oppo F19 Pro सीरीज़ के साथ लॉन्च करेगी, जिसमें F19 Pro+ 5G और F19 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं। ओप्पो एफ 19प्लस को लेकर कहा गया है कि इसमें 50 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जबकि ओप्पो एफ19 प्रो में 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।

Oppo Band Style रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ 8 मार्च को होगा भारत में लॉन्च

Oppo Band Style लॉन्च को किया जाएगा लाइवस्ट्रीम

ख़ास बातें
  • Oppo Band Style फिटनेस बैंड को भारत में अमेजन के जरिए खरीदा जा सकेगा
  • फिटनेस बैंड को भारत में 8 मार्च को शाम 7 बजे लॉन्च किया जाएगा
  • Oppo F19 Pro+ 5G और F19 Pro को भी इसी इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है
विज्ञापन
Oppo Band Style फिटनेस बैंड को भारत में 8 मार्च को लॉन्च किया जाएगा, जिसका ऐलान खुद कंपनी ने किया है। कंपनी के अनुसार, समान्य फिटनेस ट्रेकिंग के अलावा, यह वियरेबल रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ऑक्सीज़न सैचुरेशन (SpO2) मॉनिटरिंग और नींद के दौरान सांस लेने की क्वालिटी असेस्मेंट के साथ आता है। इसमें 12 वर्कआउट मोड्स दिए गए हैं। चीनी टेक कंपनी इस बैंड को भारत में Oppo F19 Pro सीरीज़ के साथ लॉन्च करेगी, जिसमें F19 Pro+ 5G और F19 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं। ओप्पो एफ 19प्लस को लेकर कहा गया है कि इसमें 50 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जबकि ओप्पो एफ19 प्रो में  30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।

Oppo द्वारा भेजे गए प्रेस नोट व ट्वीट के मुताबिक, 8 मार्च से Amazon पर वियरेबल उपलब्ध कराया जाएगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी इस वियरेबल के लिए एक माइक्रो साइट बनाई गई है, जिस पर जानकारी दी गई है कि Oppo Band Style भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट को कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लाइवस्ट्रीम किया जाएगा, जिसमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल शामिल हैं। जैसे कि हमने बताया कंपनी इस दिन F19 Pro+ 5G और F19 Pro स्मार्टफोन्स को भी इसी इवेंट में लॉन्च करेगी।
 

Oppo Band Style features

ओप्पो बैंड स्टाइल में 1.1 इंच कलर एमोलेड डिस्प्ले फीचर की जाएगी। इस बैंड की यूएसपी ऑक्सिज़न सैचुरेशन या SpO2 लेवल मॉनिटरिंग क्षमता है, जो लगातार अपना काम करेगा। Oppo का कहना है कि इन-बिल्ट ऑप्टिकल ब्लड ऑक्सीज़न सेंसर आठ घंटे की नींद के दौरान 28,800 बार नॉन-स्टॉप SpO2 मॉनिटर करता है। इसके अलावा यह हार्ट रेट मॉनिटरिंग और आपकी नींद को भी ट्रेक करने का काम करता है। कंपनी के अनुसार, इस वियरेबल के हेल्थ मॉनिटरिंग फंक्शन को खासतौर पर नींद से जुड़ी समस्याओं का पता लगाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

नींद को मॉनिटर करने के अलावा, ओप्पो बैंड स्टाइल में 12 इन-बिल्ट वर्कआउट्स मोड्स मौजूद है, जिसमें दौड़ना, चलना, साइकिल चलाना, तैराकी, बैडमिंटन, क्रिकेट व योग आदि शामिल हैं। यही नहीं, यूज़र्स अपने एक्सरसाइज़ डेटा की भी जांच कर सकते हैं और HeyTap Health ऐप में प्रोग्रेस कर सकते हैं। बाकी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का खुलासा 8 मार्च को होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and light
  • Decent app and gaming performance
  • Very good battery life
  • Quick charging
  • कमियां
  • Underwhelming cameras
  • Not great value for money
  • Lots of bloatware
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 800U
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4310 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी95
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4310 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »