OnePlus Watch 3 सिंगल चार्ज में 16 दिन चलेगी! 18 फरवरी को होगी लॉन्च, जानें खास फीचर्स

स्मार्टवॉच में 631mAh की बैटरी होगी। यह पावर सेविंग मोड में 16 दिन तक बैकअप दे सकेगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 फरवरी 2025 10:28 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच में स्टेनलैस स्टील की बॉडी होगी।
  • स्मार्टवॉच में 2D Sapphire Crystal डिस्प्ले देखने को मिलेगा।
  • इसमें 2GB रैम, 32GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

OnePlus Watch 3 का ग्लोबल लॉन्च 18 फरवरी के लिए तय हो गया है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच OnePlus Watch 3 का लॉन्च अधिकारिक रूप से टीज कर दिया है। यह इससे पहले आई OnePlus Watch 2 की सक्सेसर होगी जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। OnePlus Watch 3 ग्लोबल मार्केट में 18 फरवरी को दस्तक देने वाली है। यह कनाडा, यूरोप और अमेरिका जैसे मार्केट्स में एंट्री करेगी। नई वनप्लस स्मार्टवॉच में कई अपग्रेड आने की खबर है। आइए जानते हैं क्या होगा इस स्मार्ट घड़ी में खास। 

OnePlus Watch 3 का ग्लोबल लॉन्च 18 फरवरी के लिए तय हो गया है। OnePlus Watch 3 के लिए कहा जा रहा है कि इसके डिजाइन, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में अच्छे खासे अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे। इसके लैंडिंग पेज पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, स्मार्टवॉच में स्टेनलैस स्टील की बॉडी होगी। इसमें टाइटेनियम बेजल का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्टाइलिश होने के साथ ही टिकाऊ भी होगी। 
Advertisement

OnePlus Watch 3 में नेविगेशन के लिए रोटेटिंग क्राउन बटन मौजूद होगा। स्मार्टवॉच में 2D Sapphire Crystal डिस्प्ले देखने को मिलेगा। यह स्क्रैच रिसस्टेंट होगा और क्रिस्टल क्लियर दिखेगा। वनप्लस की इस वॉच में Snapdragon W5 चिप देखने को मिलेगी। साथ ही इसमें BES2800 MCU चिप भी दी गई है जिससे इसकी बेहतर परफॉर्मेंस और पावर मैनेजमेंट सुनिश्चित होने की बात कही गई है। स्मार्टवॉच में 2GB रैम, 32GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। 

बैटरी लाइफ के मामले में भी OnePlus Watch 3 के लिए बड़ा दावा किया गया है। इसमें 631mAh की बैटरी होगी। यह पावर सेविंग मोड में 16 दिन तक बैकअप दे सकेगी। वहीं, स्मार्ट मोड में यह 5 दिन चल सकेगी। हैवी यूसेज में इसके लिए 72 घंटे बैकअप का दावा किया गया है। स्मार्टवॉच WearOS पर रन करेगी। इसे Emerald Titanium और Obsidian Titanium कलर्स में पेश किया जा सकता है। हालांकि कीमत के बारे में अभी तक कोई संकेत कंपनी की ओर से नहीं दिया गया है। इसमें ECG मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स भी होंगे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  2. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  4. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  5. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
  6. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
  7. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
  9. प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!
  10. 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.