वायर्ड ईयरफोन्स लवर हो जाएं खुश! OnePlus ने भारत में लॉन्च किए Type-C ईयरफोन्स, जानें कीमत

दिलचस्प बात यह है कि यह OnePlus Half In-Ear Wired Digital Earphones Type-C वास्तव में Oppo MH137 Type-C हाफ इन-ईयर बड्स का रीब्रांडेड वर्जन प्रतीत होता है, जो Oppo India की वेबसाइट पर 899 रुपये में बेचा जाता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2025 16:35 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus ने 999 रुपये में नए Type-C Wired Earphones लॉन्च किए
  • 14.2mm ड्राइवर, Type-C पोर्ट और इनलाइन माइक सपोर्ट
  • इसे 899 रुपये वाले Oppo MH137 Earbuds का रीब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है

OnePlus Half In-Ear Wired Digital Earphones Type-C की भारत में कीमत 999 रुपये है

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 15 पर सभी का ध्यान है, जो कुछ दिनों में हमारे सामने होगा, लेकिन इस बीच कंपनी ने चुपचाप भारत में अपना एक नया सस्ता ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है। OnePlus ने देश में नए Type-C Wired Earphones पेश किए हैं। यह उन लोगों के लिए हैं, जो आज भी बजट में वायर्ड ईयरफोन्स का मजा लेना चाहते हैं। इसके लिए 3.5mm ऑडियो पोर्ट की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह Type-C एंड के साथ आते हैं। कंपनी ने इनका नाम OnePlus Half In-Ear Wired Digital Earphones Type-C रखा है।

OnePlus Half In-Ear Wired Digital Earphones Type-C की भारत में कीमत 999 रुपये रखी गई है। ये फिलहाल सिंगल White कलर ऑप्शन में OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि यह नया OnePlus Type-C Earphone वास्तव में Oppo MH137 Type-C हाफ इन-ईयर बड्स का रीब्रांडेड वर्जन प्रतीत होता है, जो Oppo India की वेबसाइट पर 899 रुपये में बेचा जाता है। यानी डिजाइन और हार्डवेयर दोनों लगभग एक जैसे हो सकते हैं।

नए OnePlus Type-C Earphones में हाफ इन-ईयर डिजाइन दिया गया है, यानी इनमें सिलिकॉन ईयरटिप्स नहीं मिलते। ये डिजाइन कुछ लोगों को Apple EarPods की याद दिलाएगा, क्योंकि इसका लुक और फिट लगभग वैसा ही है। हालांकि, लंबे समय तक सुनने वालों के लिए यह डिजाइन थोड़ा असुविधाजनक साबित हो सकता है। फिर भी, इस कीमत पर OnePlus का Type-C ईयरफोन्स लेकर आना कुछ स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक वेलकमिंग कदम हो सकता है।

OnePlus ने इन ईयरफोन्स में 14.2mm डायनेमिक ड्राइवर दिया है, जो क्लियर और बैलेंस्ड साउंड आउटपुट देने का दावा करता है। इसके अलावा, इसमें एक इनलाइन माइक और फिजिकल बटन कंट्रोल भी मिलता है जिससे यूजर कॉल रिसीव या रिजेक्ट करने, म्यूजिक प्ले/पॉज करने जैसे काम आसानी से कर सकते हैं। साथ ही इसमें डिजिटल ऑडियो डिकोडिंग सपोर्ट भी दिया गया है जिससे Type-C पोर्ट पर बेहतर ऑडियो क्वालिटी मिल सके।

Advertisement

OnePlus के नए Type-C Wired Earphones की कीमत कितनी है?

इनकी कीमत भारत में 999 रुपये रखी गई है और ये OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

क्या इनमें सिलिकॉन ईयरटिप्स मिलते हैं?

नहीं, इनका डिजाइन हाफ इन-ईयर है यानी इनमें कोई ईयरटिप्स नहीं दी गई हैं।

क्या यह Oppo MH137 जैसा ही है?

हां, यह Oppo MH137 Type-C Earphones का रीब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है।

Advertisement

क्या इसमें माइक और कंट्रोल बटन हैं?

हां, इसमें इनलाइन माइक्रोफोन और फिजिकल बटन दिए गए हैं जिससे कॉल और म्यूजिक कंट्रोल किया जा सकता है।

क्या ये 3.5mm हेडफोन जैक वाले फोन में चलेंगे?

नहीं, ये केवल उन डिवाइसेज पर काम करेंगे जिनमें Type-C पोर्ट मौजूद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  2. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  3. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  2. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  3. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  4. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  5. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  6. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  7. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  8. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  9. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.