OnePlus के सस्‍ते ईयरबड्स! Nord Buds 2R इस दिन होंगे भारत में लॉन्‍च

चीनी कंपनी के नए बड्स को Amazon.in, Flipkart, OnePlus.in, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स समेत चुनिंदा पार्टनर स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 जून 2023 19:45 IST
ख़ास बातें
  • 2 से 3 हजार रुपये की प्राइस रेंज में हो सकते हैं लॉन्‍च
  • लॉन्‍च की जानकारी एमेजॉन पर की गई शेयर
  • फीचर्स का खुलासा आने वाले दिनों में किया जाएगा

माना जा रहा है कि कंपनी वनप्‍लस नॉर्ड 3 (Nord 3) को भी उसी दिन लॉन्‍च करेगी।

Photo Credit: Amazon India

वनप्‍लस के नए बड्स, OnePlus Nord Buds 2R भारत में 5 जुलाई को लॉन्‍च किए जाएंगे। खुद वनप्‍लस ने यह जानकारी शेयर की है। चीनी कंपनी के नए बड्स को Amazon.in, Flipkart, OnePlus.in, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स समेत चुनिंदा पार्टनर स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। माना जा रहा है कि कंपनी वनप्‍लस नॉर्ड 3 (Nord 3) को भी उसी दिन लॉन्‍च करेगी। हालांकि इस बारे में ऑफ‍िशियल अनाउंसमेंट का अभी इंतजार है। 

रिपोर्टों के अनुसार, OnePlus Nord Buds 2R को 2 हजार से 3 हजार रुपये की प्राइस रेंज में लाया जाएगा। ये एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) फीचर के बगैर आ सकते हैं। कंपनी ने अपने नए बड्स की जो टीजर इमेज शेयर की है, उनमें ये नीले और ब्‍लैक रंग के केस के साथ नजर आते हैं। 
Advertisement

बताया जाता है कि OnePlus Nord Buds 2R में बेसवेव एल्‍गोरिदम दिया जाएगा, जिसका मकसद ओरिज‍िनल ऑडियो क्‍वॉलिटी को बनाए रखना और अच्‍छा बेस ऑफर करना है। इसमें डायनैमिक बेस इन्‍हैन्‍समेंट फीचर भी दिया गया है, जो बेस पिचों को पूरा करता है। 

वहीं बात करें अप्रैल महीने में लॉन्‍च हुए OnePlus Nord Buds 2 की, तो इनमें ANC की सुविधा है। इनका डिजाइन कुछ हद तक मूल नॉर्ड बड्स के समान है। ईयरपीस पर टच कंट्रोल हैं और सभी कस्टमाइजेशन ऑप्शन को HeyMelody ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकता है, जिसमें इक्वलाइजर सेटिंग्स और एक लो-लेटेंसी गेम मोड शामिल है। OnePlus Nord Buds 2 को भारत में 2,999 रुपये में लॉन्‍च किया गया था। इन्‍हें सफेद और ग्रे कलर ऑप्‍शन में खरीदा जा सकता है। 
Advertisement

OnePlus Buds 2 की बैटरी लाइफ, कनेक्टिविटी और साउंड क्वालिटी अच्‍छी है। ये SBC और AAC ब्लूटूथ कोडेक को सपोर्ट करते हैं और कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.3 दिया गया है। अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स में वनप्लस फास्ट पेयर के लिए सपोर्ट शामिल है। चार्जिंग के लिए, नए डिजाइन किए गए चार्जिंग केस में एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। ये 12.4mm के डायनामिक ड्राइवर से लैस हैं और कुछ वनप्लस स्मार्टफोन पर डॉल्बी एटमॉस को भी सपोर्ट करते हैं।
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Looks good, comfortable fit
  • Active noise cancellation
  • Convenient, customisable controls
  • Fun, reasonably detailed sound
  • Good battery life, fast charging
  • Bad
  • No app support on iOS
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  2. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  3. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  4. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  5. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  6. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  7. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  8. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  10. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.