OnePlus Nord Buds 2r: ऐसा होगा वनप्लस के अपकमिंग TWS ईयरबड्स का डिजाइन, फोटो हुई लीक

लीक किए गए एक रिटेल बॉक्स की फोटो में OnePlus Nord Buds 2r लिखा है, जो अपकमिंग वनप्लस वियरेबल डिवाइस के नाम की पुष्टि करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 मई 2023 19:26 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग OnePlus Nord Buds 2r ईयरबड्स के रिटेल बॉक्स की तस्वीर लीक हुई है
  • कुछ मामूली बदलावों के साथ Nord Buds 2 के समान होगा डिजाइन
  • अभी तक स्पेसिफिकेशन्स को लेकर किसी प्रकार की जानकारी बाहर नहीं आई है

OnePlus Nord Buds 2r मौजूदा Nord Buds 2 का लाइट वर्जन हो सकता है

Photo Credit: Representative Image

इस महीने की शुरुआत में कथित OnePlus Nord Buds 2r को मलेशिया की एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। हालांकि, Nord ब्रैंडिंग के इस कथित वियरेबल डिवाइस के नाम को लेकर फिलहाल OnePlus की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब, इस अपकमिंग TWS ईयरबड्स के रिटेल बॉक्स की तस्वीर लीक हुई है, जिससे पता चलता है कि OnePlus Nord Buds 2 के लाइट वर्जन कहे जाने वाले ये ईयरबड्स लगभग उसी के समान डिजाइन से लैस होंगे।

MySmartPrice द्वारा लीक किए गए एक रिटेल बॉक्स की फोटो में OnePlus Nord Buds 2r लिखा है, जो अपकमिंग वनप्लस वियरेबल डिवाइस के नाम की पुष्टि करता है। बॉक्स के ऊपर ईयरबड्स का डिजाइन भी बना हुआ है, जिससे साफ होता है कि यह कुछ छोटे बदलावों के साथ लगभग Nord Buds 2 के समान डिजाइन लेकर आएगा। अपकमिंग Nord Buds 2r में Nord Buds 2की तुलना में थोड़ा घूमावदार स्टेम होगा। हालांकि, सिलिकॉन ईयरटिप्स नॉर्ड बड्स 2 के समान ही होंगे।
Advertisement

बॉक्स की तस्वीर में इसके अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं मिलती है। अपकमिंग Nord Buds 2r को लेकर फिलहाल OnePlus भी शांत है और ना ही डिवाइस के ज्यादा लीक्स सामने आए हैं। इतना तय है कि यह Nord Buds 2 का लाइट वर्जन होगा। बता दें कि OnePlus Nord 2 की सबसे बड़ी खासियतें IP55 रेटिंग, 12.4mm डुअल डायनामिक टाइटेनियम ड्राइवर, ANC, डुअल माइक्रोफोन, Dolby Atmos सपोर्ट और Dirac Sound ट्यूनिंग है।

जैसा कि हमने बताया, Nord Buds 2r को हाल ही में SIRIM सर्टिफिकेशन मिला था। लिस्टिंग में डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स मौजूद नहीं थे। इसके अलावा, टिप्स्टर मुकुल शर्मा पहले ही दावा कर चुके हैं कि OnePlus Nord Buds 2R का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। इतना ही नहीं, टिप्स्टर ने ये भी कहा है कि OnePlus Nord 3 5G के भारत लॉन्च के साथ ही कंपनी इन ईयरबड्स को भी लॉन्च कर सकती है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Looks good, comfortable fit
  • Active noise cancellation
  • Convenient, customisable controls
  • Fun, reasonably detailed sound
  • Good battery life, fast charging
  • Bad
  • No app support on iOS
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  3. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  5. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  6. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  9. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  10. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.