OnePlus Buds Pro 3 भारत में लॉन्‍च होंगे 20 अगस्‍त को, मिलेंगी ये खूबियां!

OnePlus Buds Pro 3 : नए वनप्‍लस ईयरबड्स में 11mm वूफर और 6mm ट्वीटर होगा। दावा है कि इसके साउंड को Dynaudio की ट्यूनिंग मिलेगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 अगस्त 2024 11:47 IST
ख़ास बातें
  • 20 अगस्‍त को लॉन्‍च होंगे OnePlus Buds Pro 3
  • कंपनी के नए प्रीमियम ईयरबड्स होंगे बड्स प्रो 3
  • सिंगल चार्ज में मिल सकती है 43 घंटे की बैटरी लाइफ

OnePlus Buds Pro 3 में दमदार बैटरी लाइफ मिल सकती है। कहा जा रहा है कि सिंगल चार्ज में यह 43 घंटे तक चल जाएगा।

OnePlus Buds Pro 3 : वनप्‍लस ने अपने नए फ्लैगशिप ईयरबड्स को लेकर नई जानकारी शेयर की है। OnePlus Buds Pro 3 को भारत समेत अन्‍य मार्केट्स में 20 अगस्‍त को पेश किया जाएगा। भारतीय समय के अनुसार, लॉन्‍च इवेंट शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। हाल ही में एक लीक में दावा किया गया था कि Buds 3 Pro के दाम 199 यूरो (लगभग 18,279 रुपये) होंगे। नए वनप्‍लस ईयरबड्स में 11mm वूफर और 6mm ट्वीटर होगा। दावा है कि इसके साउंड को Dynaudio की ट्यूनिंग मिलेगी। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, नॉइस कैंसिलेशन के मामले में यह काफी उम्‍दा होगा और 50dB पर नॉइस कैंसिलेशन देगा। हालांकि ऑडियो लेटेंसी 94ms होने की बात कही जा रही है, जो गेमिंग के लिए बहुत बेहतर नहीं है।  

OnePlus Buds Pro 3 में दमदार बैटरी लाइफ मिल सकती है। कहा जा रहा है कि सिंगल चार्ज में यह 43 घंटे तक चल जाएगा और सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर 5 घंटे चलेगा। यह ईयरबड्स आईपी55 रेटेड होंगे यानी धूल और पानी से होने वाले नुकसान से बचे रहेंगे। 

कहा जाता है कि नए वनप्‍लस ईयरबड्स का केस नए डिजाइन वाला है। लेदर जैसा मटीरियल उसमें इस्‍तेमाल हो सकता है। अगले कुछ दिनों में इस ईयरबड्स से जुड़ीं डिटेल कंपनी शेयर कर सकती है। 

वनप्‍लस ने पिछले महीने भारत में OnePlus Nord Buds 3 Pro को लॉन्‍च किया था। ये ईयरफोन 49dB तक एक्टिव नॉइस कैंसलेशन (ANC), डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी और कस्टमाइजेबल इक्वलाइजर सेटिंग्स से लैस हैं। ये ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन Hey Melogy ऐप के साथ कंपेटिबल हैं और कुल मिलाकर 44 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं। इनमें भी धूल और छींटों से बचाव के लिए IP55 रेटिंग है। OnePlus Nord Buds 3 Pro की भारत में कीमत 3,299 रुपये है। इन्‍हें सॉफ्ट जेड और स्टारी ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
 

 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Looks good, comfortable fit
  • IP55 Rating
  • Dual connectivity
  • Good battery life
  • Bad
  • No IP rating for the case
  • No lossless codec support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Green

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
  2. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10001mAh बैटरी वाले Realme स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, ऐसे मिलेगी बेस्ट डील
  2. एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स
  3. ट्रेन की गंदी चादरों पर AI का पहरा, IRCTC का सिस्टम सेकेंडों में ढूंढ़ेगा दाग
  4. उंगली के नाखून जितना फैन आया, जानें कहां होगा इस्तेमाल और कितना करेगा ठंडा
  5. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. भारत में क्रिप्टो एक्सचेंजों को देनी होगी ट्रांजैक्शंस की जानकारी
  7. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
  8. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
  9. Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट
  10. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.