OnePlus Buds 3 भारत में लॉन्च हुए 44 घंटे बैटरी लाइफ, IP55 रेटिंग के साथ, जानें कीमत

ईयरफोन्स में डुअल कनेक्शन सपोर्ट मिलता है जिससे ये एकसाथ दो डिवाइसेज के साथ कनेक्ट किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 जनवरी 2024 11:48 IST
ख़ास बातें
  • ये 49dB एडेप्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ आते हैं
  • ये सिंगल चार्ज में 10 घंटे का बैटरी बैकअप देते हैं
  • ANC फीचर के साथ ये 6.5 घंटे का बैटरी बैकअप देते हैं

ईयरफोन्स में डुअल कनेक्शन सपोर्ट मिलता है जिससे ये एकसाथ दो डिवाइसेज के साथ कनेक्ट किए जा सकते हैं। 

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Buds 3 भारत में लॉन्च हो गए हैं जो कि ट्रूली वायरलेस स्टीरियो ईयरफोन्स हैं। इनमें डुअल ड्राइवर दिए गए हैं। ये 49dB एडेप्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ आते हैं और ट्रांसपेरेंसी मोड सपोर्ट भी इनमें दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए वियरेबल को IP55 रेट किया गया है। कंपनी का कहना है कि ये सिंगल चार्ज में 10 घंटे का बैटरी बैकअप देते हैं, और ANC फीचर के साथ ये 6.5 घंटे का बैटरी बैकअप देते हैं। 
 

OnePlus Buds 3 price in India, availability

OnePlus Buds 3 की भारत में कीमत 5,499 रुपये है। ये मैटेलिक ग्रे और स्प्लेंडिड ब्लू में कलर के विकल्प में खरीदे जा सकते हैं। सेल 6 फरवरी से शुरू होने वाली है। खरीद के लिए ये ईयरफोन्स OnePlus वेबसाइट के अलावा, Amazon जैसे रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होंगे। 
Advertisement
 

OnePlus Buds 3 specifications

OnePlus Buds 3 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इनमें डुअल ड्राइवर मिलते हैं जो कि 10.4mm वूफर और 6mm ट्विटर के साथ आते हैं। लेफ्ट और राइट, दोनों ही ईयरफोन्स में 3 माइक्रोफोन दिए गए हैं जिनमें -38dB की सेंसिटिविटी है। इनमें 49dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन मिल जाता है। मीडिया और कॉल मैनेज करने के लिए इनमें टच कंट्रोल दिया गया है। वॉल्यूम कंट्रोल के लिए आप ऊपर और नीचे स्वाइप कर सकते हैं। 

अन्य फीचर्स में AAC, SBC, और LHDC 5.0 कोडेक सपोर्ट इनमें मिलता है। साथ में Hi-Res Audio का सपोर्ट भी इनमें दिया गया है। वियरेबल में लो लेटेंसी मोड और गूगल फास्ट पेअर सपोर्ट दिया गया है। ईयरफोन्स में डुअल कनेक्शन सपोर्ट मिलता है जिससे ये एकसाथ दो डिवाइसेज के साथ कनेक्ट किए जा सकते हैं। 
Advertisement

बैटरी की बात करें तो इनमें 6.5 घंटे का प्लेबैक टाइम दिया गया है, जो कि ANC मोड के साथ आता है। चार्जिंग केस के साथ मिलाकर ये 28 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकते हैं। बिना ANC के इस्तेमाल करते हैं तो सिंगल चार्ज में ये 10 घंटे का बैटरी बैकअप देते हैं, और चार्जिंग केस के साथ मिलाकर 44 घंटे का बैटरी बैकअप देते हैं। प्रत्येक ईयरफोन में 58mAh बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 520mAh बैटरी है। कंपनी का कहना है कि 10 मिनट के चार्ज में ये 7 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। 

धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए इन्हें IP55 रेट किया गया है। चार्जिंग के लिए USB Type-C सपोर्ट है। चार्जिंग केस के डाइमेंशन  58.72x50.15x25.81mm और वजन 40.8g है। जबकि प्रत्येक ईयरफोन के डाइमेंशन 31.68x20.22x24.4mm और वजन 4.8 ग्राम है। 
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Comfortable fit
  • IP55 dust and water resistance
  • Good battery life
  • LHDC codec support
  • Excellent companion app
  • Accurate slide touch controls
  • Bad
  • Slightly bass-heavy sound
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Blue

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.